अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आज से, देशभर से जुटेंगे प्रतिनिधि

Akhil Bhartiya kayastha Mahasabha झारखंड के जमशेदपुर में आज से कायस्थ समाज के दिग्गजों का जुटान होगा। यहां अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। यहां रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 10:39 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 10:39 AM (IST)
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आज से, देशभर से जुटेंगे प्रतिनिधि
राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक की जानकारी देते राष्ट्रीय वरीय उपाध्यक्ष ओपी श्रीवास्तव व अन्य।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक 11-12 सितंबर को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में होगी। दो दिन में कुल चार सत्र होंगे, जिसमें राजनीतिक व सामाजिक प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। आयोजन स्थल पर संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय वरीय उपाध्यक्ष ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिंह, मध्यप्रदेश के शिक्षा सह स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय कांत प्रसाद, बनारस (उत्तर प्रदेश) के एमएलसी आशुतोष सिन्हा आदि शामिल होंगे।

झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों से लगभग 63 प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं। इस मौके पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एके श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक अजय श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु प्रसाद, राष्ट्रीय मंत्री सुबोध श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अनूप रंजन, ज़िला महामंत्री श्याम बिहारी लाल, संगठन मंत्री संजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

पहले दिन होगी विवेकानंद व्याख्यानमाला

एके श्रीवास्तव ने बताया कि 11 सितंबर 1893 को स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में विश्व धर्म महासभा को भारतीय प्रतिनिधि के रूप में संबोधित किया था। इस विशेष दिन को याद करते हुए कार्यसमिति बैठक के पहले दिन विवेकानंद व्याख्यानमाला का आयोजन रखा गया है, जिसे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा समेत अन्य वक्ता संबोधित करेंगे। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद पर लिखी एक पुस्तक का भी अनावरण किया जाएगा।

डा. राजेंद्र प्रसाद भी रह चुके अध्यक्ष

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की स्थापना 1887 में हुई थी, जिसके अध्यक्ष देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद भी रह चुके हैं। एके श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पहले जमशेदपुर में वर्ष 2005 और 2009 में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हो चुकी है। उन्होंने बताया कि महासभा की कार्यसमिति पांच वर्ष के लिए गठित होगी, तो पांचवर्षीय कार्ययोजना भी बनेगी। इसी कार्यसमिति में जमशेदपुर में रोजगार केंद्र खोलने का प्रस्ताव है।

chat bot
आपका साथी