Air India Sale : सर्वे से हुआ खुलासा, युवाओं को विश्वास एयर इंडिया का गौरवशाली इतिहास फिर लौटेगा
Air India Sale Survey युवाओं के बीच टाटा समूह का यूं ही क्रेज नहीं है। हाल ही में जब एक संस्था ने एयर इंडिया की बिक्री को लेकर सर्वे किया तो उसमें यह बात सामने आई की टाटा समूह फिर से इसके गौरवशाली इतिहास को वापस ले आएगी।
जमशेदपुर : टाटा समूह ने 68 वर्षो के बाद एक बार फिर एयर इंडिया का अधिग्रहण किया है। इसके बाद से बाजार में विशेषज्ञ अलग-अलग राय कायम कर रहे हैं। पिछले दिनों एक संस्था ने कॉरपोरेट जगत में तीन से 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले 25 युवा पेशेवरों को बुलाया। जिसमें अधिकतर एमबीए वाले थे। सभी से एक ही सरल सवाल पूछा गया कि टाटा समूह द्वारा अधिग्रहण के बाद वे एयर इंडिया के भविष्य के बारे में क्या सोचते हैं। इस सर्वे में कई दिलचस्प जवाब सामने आए।
ये रहे सर्वेक्षण से प्राप्त जवाब एक ने कहा कि हमें विश्वास है कि एयर इंडिया एक बार फिर अपने पुराने गौरव को वापस हासिल कर पुराने रंग में लौटेगी। एक ने कहा कि एयर इंडिया कभी देश व यात्रियों के लिए सबसे मूल्यवान एयरलाइंस थी जिसे महाराजा का नाम दिया जाता था। 68 साल बाद टाटा ने इसके अधिग्रहण से महाराजा की पुरानी शान वापस आएगी। दूसरे ने कहा कि एयर इंडिया एक बार फिर ऊंची उड़ान भरेगी। एक ने कहा कि टाटा समूह अपने नैतिक मूल्यों पर काम करती है। जो एयर इंडिया के लिए काफी कारगार साबित होने वाली है। टाटा के वैल्यूज उसके व्यापार को आगे ले जाने में मदद करती है। टाटा अपने नैतिक मूल्यों के कारण ही पूरे विश्व में अलग पहचान रखती है। टाटा की अपनी एक अलग कॉरपोरेट ब्रांड है जो एयर इंडिया के लिए मददगार साबित होगी। 20वी सदी के अंत में टाटा स्टील ने घोषणा की थी कि हम स्टील भी बनाते हैं। जबकि 21वी सदी में टाटा स्टील ने फिर से घोषणा की कि हमारे नैतिक मूल्य हमारे स्टील से भी ज्यादा मजबूत हैं। इस तरह की सोच रखने वाले समूह से एयर इंडिया को वापस अपने मुकाम तक पहुंचने में मदद मिलेगी। टाटा समूह के नैतिक मूल्य दूसरी कंपनियों और उनके कर्मचारियों के लिए साहित्य या लोक कथाओं का हिस्सा बन गई है। यह दर्शाता है कि टाटा के नैतिक मूल्य दूसरों के लिए बेंचमार्क है और यह टाटा के लिए गर्व की बात है। टाटा समूह अपने नैतिक मूल्य और पारदर्शी व्यवस्था के लिए भी पहचाना जाता है। एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद यह उसकी सेवा में भी दिखेगी। टाटा समूह अपनी नीतियां इस तरह से तैयार करती है जिससे कर्मचारी भी खुश रहे और कंपनी का भविष्य भी सुरक्षित रहे। टाटा की इन्हीं नीतियों के कारण कर्मचारियों का समर्पण कंपनी के प्रति ज्यादा रहता है। इसका लाभ टाटा द्वारा अधिग्रहित एयर इंडिया को मिलेगा।