Ahoi Ashtami: इस बार अहोई अष्टमी पर बन रहा गुरु पुख्य नक्षत्र का उत्तम संयोग

Ahoi Ashtami 2021 इस बार अहोई अष्टमी 28 अक्टूबर गुरुवार को है। उस दिन सुबह 9.41 बजे से पुख्य नक्षत्र का उत्तम संयोग बन रहा है जो 29 अक्टूबर शुक्रवार को प्रात 11.38 बजे तक रहेगा। गुरु पुख्य का संयोग अति उत्तम माना जाता है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:36 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 09:54 AM (IST)
Ahoi Ashtami: इस बार अहोई अष्टमी पर बन रहा गुरु पुख्य नक्षत्र का उत्तम संयोग
सुबह 9.41 बजे से पुख्य नक्षत्र का उत्तम संयोग बन रहा है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ की बैठक मानगो के उलीडीह स्थित कार्यालय में हुई, जिसमें आगामी पर्व-त्योहार पर विमर्श किया गया। महासंघ के अध्यक्ष आचार्य पं. विपिन झा ने बताया कि इस बार अहोई अष्टमी 28 अक्टूबर गुरुवार को है। उस दिन सुबह 9.41 बजे से पुख्य नक्षत्र का उत्तम संयोग बन रहा है, जो 29 अक्टूबर शुक्रवार को प्रात: 11.38 बजे तक रहेगा। उक्त नक्षत्र में बही-बसना, कलम-दवात व लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदना उत्तम है। गुरु पुख्य का संयोग अति उत्तम माना जाता है।

28 अक्टूबर को दिवा 11.20 से दिवा 12.50 तक लाल चौघड़िया दिवा 12.51 से दिवा 2.13 तक, अमृत का चौघड़िया दिवा 03.36 से संध्या 5.01 बजे तक शुभ का चौघड़िया व सायं 5.02 से 6.36 बजे तक अमृत का चौघड़िया श्रेष्ठकर है। यदि किसी कारणवश 28 अक्टूबर को खाता-बही नहीं खरीद पाए तो 29 अक्टूबर को प्रात: 7.04 से 8.34 तक लाभ के चौघड़िया व 8.35 से 9.54 बजे तक अमृत के चौघड़िया में भी खाता-बही ले सकते हैं। इस दौरान पं. चंद्रभान शास्त्री, पं विनोद पांडेय, पं. दिलीप पांडेय, पं. परशुराम पांडेय, पं. संतोष पांडेय, पं. मुन्ना पांडेय, पं. राजकुमार मिश्रा, पं. सर्वेश्वर पांडेय, पं. दिवाकर पांडेय, पं. विनोद कुमार पांडेय, पं. सुरेश शर्मा, पं. ब्रजकिशोर शास्त्री, पं. सत्येंद्र पांडेय, पं. बालकृष्ण पांडेय, पं. मनीकांत झा, पं. मदन कुमार झा, पं. बापी मुखर्जी, पं. अनिल कुमार चक्रवर्ती, पं. राजू बनर्जी आदि उपस्थित थे। 

chat bot
आपका साथी