एग्रिको क्लब में लगेगा हाई मास्ट लाइट, बनेगी चारदीवारी

टाटा स्टील द्वारा संचालित एग्रिको क्लब हाउस में हाई मास्ट लाइट लगाया जाएगा। साथ ही जहां-जहां पर चारदीवारी टूट गई है उसकी जल्द मरम्मत की जाएगी। टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा पौधारोपण किया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:02 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:02 PM (IST)
एग्रिको क्लब में लगेगा हाई मास्ट लाइट, बनेगी चारदीवारी
यूनियन नेतृत्व ने क्लब की स्थिति से कंपनी के अधिकारियों को अवगत कराया।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। टाटा स्टील द्वारा संचालित एग्रिको क्लब हाउस में हाई मास्ट लाइट लगाया जाएगा। साथ ही जहां-जहां पर चारदीवारी टूट गई है उसकी जल्द मरम्मत की जाएगी। टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) के हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा रविवार को एग्रिको क्लब में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी, जुस्को एमडी तरुण डागा, कैप्टन धनंजय मिश्रा, कॉरपोरेट रिलेशन चीफ रितूराज सिन्हा सहित टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, महामंत्री सतीश सिंह, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सहायक सचिव अजय चौधरी व सरोज सिंह उपस्थित थे। सभी ने क्लब प्रांगण में पौधारोपण किया। इसके बाद यूनियन नेतृत्व ने क्लब की स्थिति से कंपनी के अधिकारियों को अवगत कराया। कंपनी प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि कि जल्द ही जिन स्थानों पर चारदीवारी टूट गई है उसकी मरम्मत की जाएगी और मैदान में हाई मास्ट लाइट भी लगाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी