JAC 10th Jharkhad, Kolhan Topper : कोल्हान की बेटी ने बढाया माता-पिता का मान, बनी टाॅपर

झारखंड अधिविद्य परिषद-जैक- बोर्ड की दसवीं परीक्षा का जो परिणाम आया है उसमें कोल्हान ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। कोल्हान प्रमंडल में इस बार सरायकेला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की चंदना महतो अव्वल रही जिसे 487 अंक (97.20 प्रतिशत) मिले हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 10:24 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:06 AM (IST)
JAC 10th Jharkhad, Kolhan Topper : कोल्हान की बेटी ने बढाया माता-पिता का मान, बनी टाॅपर
सरायकेला रस्वती विद्या मंदिर की चंदना महतो जो कोल्हान में अव्वल रही।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता।  झारखंड अधिविद्य परिषद-जैक- बोर्ड की दसवीं परीक्षा का जो परिणाम आया है, उसमें कोल्हान ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। कोल्हान प्रमंडल में इस बार सरायकेला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की चंदना महतो अव्वल रही, जिसे 487 अंक (97.20 प्रतिशत) मिले हैं। दूसरे स्थान पर 481 (96.20 प्रतिशत) अंक पाकर पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा के पीजेएस शिशु विद्या मंदिर के छात्र रजत कुमार साव रहे, जबकि तीसरे स्थान पर पूर्वी सिंहभूम जिला के सूरज गोप व मोहित शर्मा रहे। दोनों को 480 (96 प्रतिशत) अंक मिले। सूरज व मोहित दोनों मुसाबनी स्थित बीडीएलएस मंदिर हाईस्कूल के छात्र रहे। इसी स्कूल के चार अन्य छात्र तरुण कांकी, माधरी साव, हाथीराम महाली व अशोक मन्ना पूर्वी सिंहभूम जिले के टॉप-10 में शामिल हैं।

जैक 10वीं रिजल्ट- सरायकेला-खरसावां टॉप टेन

1. चंदना महतो-सरस्वती विद्या मंदिर, सरायकेला-486 (97.20)

2. शोभा कुमारी-उत्क्रमित हाई स्कूल, देवलटांड-478 (95.60)

3. दीपक सिंह सरदार-उत्क्रमित हाई स्कूल,कोलाबिरा-478 (95.60)

4. प्रशांत कुमार महतो-एनएसएस विद्या मंदिर चांडिल-477 (95.40)

5. धनंजय प्रमाणिक-एनएसएस विद्या मंदिर चांडिल-477 (95.40)

6. केशव शर्मा-एनएसएस विद्या मंदिर चांडिल-476 (95.20)

7. गरिमा महतो-प्रस्ताबित आदर्श हाई स्कूल आषंगी-476 (95.20)

8. साहिल बोदरा -एनएसएस विद्या मंदिर चांडिल-476 (95.20)

9. हेमंत कुमार महतो-उत्क्रमित हाई स्कूल चिपरी-473 (94.60)

10. राजेश महतो-एनएसएस विद्या मंदिर चांडिल 472 (94.40)

11. प्रकाश महतो-एनएसएस विद्या मंदिर चांडिल 472 (94.40)

12. मुगली मुर्मू-प्रस्तावित वीवीएम गम्हरिया-471(94.20)

13. सरिता महतो-जेबीएवी कुर्कू-470 (94.00)

14. पूर्णिमा गोराई-आदर्श विकास विद्यालय गम्हरिया -470 (94.00)

15. प्रताप महतो-आदर्श विकास विद्यालय गम्हरिया -470 (94.00)

16. राकेश कुमार महतो-एनएसएस विद्या मंदिर चांडिल-469(93.80)

17. बृहस्पति महतो-एनएसएस विद्या मंदिर चांडिल-469(93.80)

18. नीतु महतो-सरस्वती विद्या मंदिर, सरायकेला-469 (93.80)

19. रोहित कुमार-प्रस्ताबित होली क्रॉस, बेड़दा, चांडिल-468 (93.60)

20. सुमित महतो-एनएसएस विद्या मंदिर चांडिल-468(93.60)

21. चंपा प्रमाणिक-प्रस्ताबित वीवीएम गम्हरिया 468(93.60)

सरस्वती शिशु मंदिर की चंदना बनी जिला टॉपर

कोल्हान के सरायकेला- खरसावां जिला में इस वर्ष 96 प्रतिशत छात्र- छात्राओं ने सफलता हासिल की है। जिला में लड़कों की तुलना में लड़कियां अधिक सफल हुइ हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी सच्चिदानंद तिग्गा ने बताया कि इस वर्ष लडकियों ने 96.382 प्रतिशत सफलता हासिल किये हैं जबकि लड़कों मे 96.13 प्रतिशत ने सफलता हासिल किया है। झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा गुरुवार को जारी किए गए दसवीं के नतीजे को लेकर छात्र और अभिभावकों में भी काफी हर्ष और उत्साह देखा गया। कोरोना संकट को लेकर प्रमोट किए गए छात्र-छात्राओं में नतीजे को लेकर भारी संशय बना हुआ था। परंतु नतीजे के आने के साथ सभी ने इस पर हर्ष जताया है। जिसमें सरायकेला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय की छात्रा चंदना महतो ने 97.20% अंक लाकर कोल्हान प्रमंडल टॉपर होने की सफलता हासिल की है। इस पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय के प्राचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने बताया है कि विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। जिसमें परीक्षा में शामिल हुए कुल 145 विद्यार्थियों में से 140 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में और 5 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता हासिल की है।

इस विद्यालय का नतीजा भी शत प्रतिशत

कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय का नतीजा भी शत प्रतिशत रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य नारायण कुमार ने बताया है कि परीक्षा में शामिल हुए कुल 253 छात्राओं में सभी ने सफलता हासिल की है। जिसमें 81% अंक हासिल कर पूजा महतो स्कूल टॉपर रही है। सरायकेला स्थित नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय का नतीजा 92.5 रहा है। जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य वासुदेव राम ने बताया कि विद्यालय का छात्र कान्हु किशोर सरदार ने 88.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर रहा है।

पारा शिक्षक के पुत्र ने 94.8% अंक हासिल कर बढ़ाया माता-पिता का मान:

पारा शिक्षक कांग्रेस महतो के छोटे बेटे उत्तम महतो ने मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में 94.8 अंक हासिल कर माता पिता का मान बढ़ाया है। उत्तम ने शारदा हाई स्कूल बाईडीह चक्रधरपुर से इंग्लिश मीडियम में परीक्षा पास करते हुए सभी विषयों में ए प्लस स्थान हासिल किया है। उत्तम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता सहित अपनी माता गीता देवी और गुरुजनों को दिया है।

97.20 अंक प्राप्त कर बनी जिला टॉपर

सरायकेला सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा चंदना महतो मैट्रिक में 97.20 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। उससे कुल 500 अंक में 486 अंक हासिल हुए हैं। अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व शिक्षकों को देते हुए चंदना ने बताया कि आगे चल कर बायो साइंस में पढाई कर डॉक्टर बनना चाहती हूं। उसने कहा कि अच्छे कॉलेजों में दाखिला लेकर पढाई करना चाहती हूमं ताकि चिकित्सक बन कर देश का सेवा कर सकूं। जमशेदपुर पिपला मध्य विद्यालय में पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत पिता देवन महतो व गृहणी माता जोबारानी महतो की चंदना दूसरी संतान है। उसने बताया कि सातवीं क्लास से सरायकेला सरस्वती शिशु मंदिर के हॉस्टल में रह कर पढाई कर रही थी। शिक्षकों के मार्गदर्शन व कडी मेहनत के कारण ही बेहतर प्रदर्शन सकी हूं।

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के टॉप टेन

1. चंदना महतो- 97.2

2. नीतू महतो- 93.8

3. दीपशिखा उरांव- 93.2

4. जानूश्री महतो- 90.6

5. रिनू मुर्मू- 89.4

6. नेहा महतो- 89

7. कालीचरण पूर्ति- 88.8

8. रितिक महतो- 88.2

9. मनीषा हेंब्रम- 88

10. शोमी मंडल- 87.6

chat bot
आपका साथी