अग्रवाल युवा मंच और भारतीय जनसेवक परिषद ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल Jamshedpur News

Blanket Distribution in Jamshedpur. अग्रवाल युवा मंच और भारतीय जनसेवक परिषद ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। दोनों संस्‍थाएं समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद का काम करती है। कंबल से ठंड में राहत देने का प्रयास है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 03:42 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 03:42 PM (IST)
अग्रवाल युवा मंच और भारतीय जनसेवक परिषद ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल Jamshedpur News
जमशेदपुर में कंबल वितरण करते अग्रवाल युवा मंच के प्रतिनिधि। जागरण

जमशेदपुर, जासं।  बढ़ती ठंड को देखते हुए अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। मंच के अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में बिरसानगर प्लाजा मार्केट और जोजोबेड़ा के कृष्णानगर में लगभग 100 कंबल का वितरण किया गया। 

मंच के अध्यक्ष ने बताया कि ठंड को देखते हुए हमारी संस्था ने अभियान चलाया है जिसके तहत हर जरूरतमंद को कंबल ओढाने का प्रण लिया गया है। इस अभियान में मुख्यरूप से सचिव सन्नी संघी, वरीय उपाध्यक्ष आकाश शाह, कोषाध्यक्ष लक्ष्य खिरवाल, मोंटी अग्रवाल, विकास शर्मा, सुमित अग्रवाल, सतीश शर्मा, गौरव अग्रवाल शामिल थे। 

भारतीय जनसेवक परिषद ने भी किया कंबल वितरण

ठंड को देखते हुए भारतीय जनसेवक परिषद ने अपने अभियान के दूसरे में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कंबल वितरण किया। इस दौरान परिषद के सदस्यों ने आधी रात को गोविंदपुर, टेल्को, बिरसानगर, ग्लावा बस्ती, लक्ष्मीनगर, टिनप्लेट, गोलमुरी, बारीडीह, साकची सहित शहर के विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर सड़क किनारे सोए ठंड से ठिठुरते गरीब व जरूरतमंदों, बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को कंबल ओढ़ाया। परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय ने बताया कि पहले चरण में भी उन्होंने पूरे शहर में घूम-घूमकर कई जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाया था। हमारा उद्देश्य जरूरतमंदों को ठंड में राहत देना है ताकि ठंड की ठिठुरन में किसी की मौत न हो। हमारा यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। 

ये रहे कार्यक्रम में शामिल

वितरण के रात्रि अभियान में परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अरविंद साहू, कांग्रेस महामंत्री देव शरण सिंह, गोविंदपुर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश गौरा, संयोजक संदीप झा, समाजसेवा राजकुमार झा, संतोष सिंह, अविनाश सिंह, रोशन सिंह व बिट्टू शामिल थे।

chat bot
आपका साथी