Health and fitness: संगीत की धुन पर डांस से सुधर रही सेहत, मोटापे को मात दे रहीं महिलाएं

Zumba Dance. संगीत की धुन पर डांस करते-करते अगर सेहत भी सुधर जाए तो हर्ज ही क्या है। सो जमशेदपुर शहर में जुम्बा का चलन जोरों पर है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 02:04 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 02:04 PM (IST)
Health and fitness: संगीत की धुन पर डांस से सुधर रही सेहत, मोटापे को मात दे रहीं महिलाएं
Health and fitness: संगीत की धुन पर डांस से सुधर रही सेहत, मोटापे को मात दे रहीं महिलाएं

जमशेदपुर, जासं।  Health and fitness लौहनगरी की युवतियां हमेशा से फिंगर कांशियस रही हैं। तभी तो इन दिनों जुम्बा डांस का चलन तेजी से बढ़ा है। जिम हो या किसी सोसाइटी का क्लब, हर जगह जुम्बा का जोर चल रहा है। महिलाएं बेफिक्री से इसमें डांस करती हैं और कैलोरी बर्न करती हैं। 

एरोबिक्स फॉर्म के इस डांस से महिलाओं को न सिर्फ फिगर मेंटेन करने में मदद मिल रही, बल्कि बीमारियों से बचाव भी हो रहा है। संगीत की धुन पर डांस करते-करते अगर सेहत भी सुधर जाए तो हर्ज ही क्या है। सो, शहर में जुम्बा का चलन जोरों पर है। तभी तो जेआरडी स्पोट्र्स कांप्लेक्स से लेकर निजी क्लबों तक में लाउड म्यूजिक की धुन कभी भी सुनाई पड़ जाती है। म्यूजिक लाउड है, मतलब समझ लीजिए कि महिलाएं जुम्बा पर झूम रही होंगी। 

600 कैलोरी तक बर्न कर सकते कैलोरी

जुम्बा डांस से घंटे भर के भीतर 600 कैलोरी तक आसानी से बर्न किया जा सकता है। इससे ब्लड प्रेशर भी ठीक रहता है तो वहीं बोन डेंसिटी भी इससे बढ़ता है। मतलब साफ है कि डांस-डांस में कई फायदे मिल जाते हैं। इससे मोटापा घटाने में बहुत फायदा मिलता है। रोजाना जुम्बा डांस करने से बॉडी टोन में फर्क दिखने लगता है। 

अब तो घर-घर में जुम्बा का चलन

पहले जुम्बा डांस सिर्फ क्लब-जिम तक सीमित था, लेकिन अब यह घर-घर में होने लगा है। अकेले में भी महिलाएं जुम्बा डांस कर रही हैं। परसुडीह के बेस्ट बॉडी जिम के संचालक प्रमोद कहते हैं-'इस डांस फॉर्म में कोई सेट पैटर्न नहीं है, इसलिए इसे कोई भी कर सकता है। घर में म्यूजिक ऑन कर कूद-कूद कर डांस कर लेने भर से बहुत कैलोरी बर्न की जा सकती है। फायदा भी पूरा मिलेगा।' उन्होंने बताया कि अब महिलाएं घरों में ही जॉगिंग की जगह जुम्बा डांस करने लगी हैं। 

ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने में मददगार

जुम्बा डांस ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने में बेहद मददगार है। यही नहीं, ओबेसिटी, हार्ट डिजीज, थायरॉयड आदि में भी इसका फायदा होता है। इसके अलावा बॉडी की फ्लेक्सिब्लिटी बढ़ती है, वह अलग। कुल मिलाकर जुम्बा डांस करने के फायदे ही फायदे हैं। 

कोई सेट फॉर्मेट नहीं है जुम्बा का

जुम्बा डांस का कोई सेट फार्मेट नहीं है। आपको जैसे ठीक लगे, झूम कर शरीर को लचीला बनाएं। गाने की धुन पर उछल-उछल कर डांस करने को ही आप जुम्बा कह सकते हैं। हालांकि ट्रेनर की मदद से करने पर जुम्बा का फायदा जल्द शरीर पर दिखने लगता है, लेकिन बिना ट्रेनर भी आप घर पर म्यूजिक ऑन कर जुम्बा कर सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी