11 महीने बाद बच्चों की आवाजाही से स्कूल परिसर हुआ गुलजार

वैश्विक महामारी कोरोना के कारण लगभग 11 महीने बाद आठवीं नौवीं और 11 वीं की कक्षा सरकारी गाइडलाइन के तहत सोमवार से खुल गयी। महीनों बाद विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। बच्चों की आवाजाही से स्कूल प्रांगण गुलजार रहा। मुसाबनी के गिरीश चंद्र झुरो देवी उच्च विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति काफी अधिक थी..

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 07:10 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 07:10 AM (IST)
11 महीने बाद बच्चों की आवाजाही से स्कूल परिसर हुआ गुलजार
11 महीने बाद बच्चों की आवाजाही से स्कूल परिसर हुआ गुलजार

संवाद सूत्र, मुसाबनी : वैश्विक महामारी कोरोना के कारण लगभग 11 महीने बाद आठवीं, नौवीं और 11 वीं की कक्षा सरकारी गाइडलाइन के तहत सोमवार से खुल गयी। महीनों बाद विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। बच्चों की आवाजाही से स्कूल प्रांगण गुलजार रहा। मुसाबनी के गिरीश चंद्र झुरो देवी उच्च विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति काफी अधिक थी। मुसाबनी प्रखंड के प्रशिक्षु उप समाहर्ता सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत हेंब्रम ने सोमवार को विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में वे गिरीश चंद्र झुरो देवी हाई स्कूल में चल रही कक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वर्ग नवम के छात्र-छात्राओं को सफलता के कई टिप्स भी दिए। शारीरिक दूरी का पालन करने एवं मास्क का उपयोग करने का भी उन्होंने निर्देश छात्र-छात्राओं को दिया। प्रभारी बीडीओ प्रशांत हेंब्रम वैश्विक महामारी के बाद विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों को साफ-सफाई एवं कोरोना से बचाव संबंधी जानकारियां दी।

उन्होंने शिवलाल प्लस टू उच्च विद्यालय का भी निरीक्षण किया। सोमवार को प्रखंड के सरकारी और गैरसरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत आठवीं, नौंवी और 11वीें के विद्यार्थी स्कूल पहुंचे थे। विद्यालयों की कक्षा में प्रवेश से पूर्व विद्यार्थियों के हाथों को सैनिटाइजर से सैनिटाइज कराया गया। घोषणा पत्र लिए जाने के बाद उन्हें स्कूल में इंट्री दी गई। विद्यालय में आने से पूर्व सुरक्षा मानकों के साथ विद्यालय में आने की हिदायत शिक्षकों द्वारा छात्रों व उनके अभिभावकों को दी गई। घोषणा पत्र लेकर पहुंचे विद्यार्थियों को शारीरिक दूरी के अनुपालन के साथ वर्ग में बिठाया गया। मौके पर विद्यालय के सचिव कुंदन कुमार सिंह, प्राचार्य शिवपूजन सिंह चौहान, शिक्षक सोमेश्वर झा, रामनुग्रह सिंह, विनोदानंद झा, विनोद कुमार लाल, निमाई मार्डी, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी