Coronavirus News Update: जमशेदपुर में मास्क की चेकिंग के लिए लगाए गए 6 मजिस्ट्रेट ड्यूटी से मिले गायब, शोकॉज नोटिस जारी

देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है। इधर जमशेदपुर जिला प्रशासन का रवैया भी कोरोना को लेकर काफी सख्त है। इसकी एक बानगी मंगलवार को देखने को मिली जब अपर जिला दंडाधिकारी नंदकिशोर लाल मास्क की चेकिंग के लिए बनाए गए...

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 09:21 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 12:29 PM (IST)
Coronavirus News Update: जमशेदपुर में मास्क की चेकिंग के लिए लगाए गए 6 मजिस्ट्रेट ड्यूटी से मिले गायब, शोकॉज नोटिस जारी
जमशेदपुर में कोरोना को लेकर प्रशासन हुआ सख्त। जागरण

जमशेदपुर (जासं) । देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है। इधर, जमशेदपुर जिला प्रशासन का रवैया भी कोरोना को लेकर काफी सख्त है। इसकी एक बानगी मंगलवार को देखने को मिली जब अपर जिला दंडाधिकारी नंदकिशोर लाल मास्क की चेकिंग के लिए बनाए गए चेकपोस्टों का जायजा लेने निकले। इस दौरान उन्होंने पाया कि छह चेकपोस्टों में मजिस्ट्रेट नदारद थे। जिसके बाद उनके खिलाफ उन्होंने शोकॉज नोटिस जारी कर दिया।

गौरतलब है कि लॉकडाउन के दूसरे चरण को प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने शहर के अंदर 10 चेकपोस्ट बनाए हैं, जहां दो पाली में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। ड्यूटी से गायब मिले अधिकारियों में परसुडीह से रत्नेश कुमार, जुगसलाई में विजय कुमार, बिष्टुपुर स्थित मोदी पार्क (सर दोराबजी टाटा पार्क) से द्वारिकानाथ राम, साकची से उमाशंकर सिंह और एग्रिको चेकपोस्ट पर तैनात किए गए सत्येंद्र सिंह व प्रशांत प्रियदर्शी शामिल हैं। उपायुक्त सूरज कुमार ने भी अधिकारियों को चेतावनी दे दी है कि कोरोना की दूसरी लहर जमशेदपुर या पूर्वी सिंहभूम जिले में नहीं फैले, इसके लिए सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी होगी। इसमें किसी को छूट नहीं दी जाएगी।

एमएनपीएस व केएसएमएस बनेगा कैंप जेल

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन एक बार फिर मंगलवार से कैंप जेल सक्रिय करने जा रहा है। इसमें बिष्टुपुर स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल और गोलमुरी स्थित केरला समाजम मॉडल स्कूल का कैंप जेल बनना तय है। इसके अलावा यदि मामले बढ़े तो सिदगोड़ा स्थित प्रोफेशनल कालेज और कदमा स्थित प्रोफेशनल फ्लैट का उपयोग किया जा सकता है। जमशेदपुर को-आपरेटिव कालेज का उपयोग फिलहाल नहीं किया जाएगा, क्योंकि वहां पठन-पाठन की गतिविधि चल रही है।

chat bot
आपका साथी