डा अजय कुमार के कांग्रेस में वापसी का कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न Jharkhand Politics

पूर्व सांसद व आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा अजय कुमार के कांग्रेस में वापसी पर रविवार को घाटशिला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। प्रखंड अध्यक्ष अमित राय के नेतृत्व में स्टेशन चौक बाजार व दुकानों में लोगों के बीच लड्डू बांटे गए..

By Edited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 12:58 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 08:20 AM (IST)
डा अजय कुमार के कांग्रेस में वापसी का कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न Jharkhand Politics
डा अजय कुमार के कांग्रेस में वापसी पर मिठाई खिलाकर जश्न मनाते कार्यकर्ता। जागरण

घाटशिला (संस)। पूर्व सांसद व आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा अजय कुमार के कांग्रेस में वापसी पर रविवार को घाटशिला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। प्रखंड अध्यक्ष अमित राय के नेतृत्व में स्टेशन चौक, बाजार व दुकानों में लोगों के बीच लड्डू बांटे गए। पिछले लोकसभा चुनाव के बाद डा अजय कुमार कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। प्रखंड अध्यक्ष अमित राय ने कहा कि डा अजय कुमार की वापसी से संगठन और मजबूत होगा। कांग्रेस के युवा साथियों को उनके कार्य ऊर्जा व मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा। मौके पर सुब्रतो नंदी, आकिब जावेद, कृष्णा, गुरुचरण बांडरा, शंकर बेहरा आदि मौजूद थे।

डा. जीसी सतपथी को भाजपा ने किया सम्मानित :

मुसाबनी मंडल भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक नंबर स्थित हेल्थ क्लीनिक के डॉक्टर जीसी सतपथी को मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर के नेतृत्व में शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से डॉक्टर भाव विभोर हो गए। मौके पर तुषारकांत ने कहा कि कोरोना काल में क्षेत्र के कई डॉक्टरों ने डर से ही मरीजों को नहीं देखा। ऐसे परिस्थिति में डॉक्टर सतपथी मरीजों की सेवा में जुटे रहे जो प्रशंसनीय है। विगत छह माह से कोविड 19 के प्रसार की रोकथाम को लागू लॉकडाउन में पूरी तत्परता के साथ सेवा करते रहे। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मरीजों के बीच फल का वितरण भी किया गया।

मौके पर भाजपा के बिरमान लामा, बीजू मिश्रा, विष्णु रजक, शिबू गुहा, किशोर सिन्हा, राकेश,सत्यजीत सरकार, वीरेन्द्र ¨सह यादव, विमल सेनापति व शिव नाथ बेहरा आदि उपस्थित थे। विधायक ने आंगनबाड़ी भवन का किया शिलान्यास : पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने डुमरिया प्रखंड के केंदुआ पंचायत के बादलगोड़ा गांव में जिला परिषद सदस्य सातरी तापे एवं प्रमुख बासंती मुर्मू के साथ संयुक्त रूप से आंगनबाड़ी केंद्र का शिलान्यास किया। खैरवनी पंचायत के फुरझरी व सेरालडीह गांव में भी आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर शिलान्यास किया गया। इधर कांटाशोल पंचायत के कांटाशोल गांव मे मुख्यमंत्री स्मार्ट ग्राम पंचायत के तहत बहुउद्देश्यीय परियोजना का भी शिलान्यास किया गया। इस दौरान बीडीओ साधुचरण देवगम भी मौजूद रहे।

फुलझरी के ग्रामीणों ने आदिवासी पारंपरिक भेषभूषा में गाजे-बाजे के साथ विधायक का स्वागत किया। इसके बाद गांव की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। विधायक संजीव ने कहा कि हेंमत सरकार की सोच है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध हों। कहा कि हर पंचायत में ग्रामीण पुस्तकालय खोला जाएगा, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशा जा सके। इस दौरान शंकर चंद्र हेंब्रम, मिर्जा सोरेन, भगत हांसदा, जयपाल¨सह मुर्मू, सरकार किस्कू, लाल बिहारी भकत,त्रिलोचन पंडा समेत झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

रक्तदान के ले घर-घर व रैली निकाल करेंगे जागरूक :

गुड़ाबांधा प्रखंड के ज्वालकांटा मध्य विद्यालय परिसर के सामने रविवार को ग्रामीणों की बैठक भूषण चंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुर्मी संस्कृति विकास समिति ने आगामी सात अक्टूबर को होने वाले रक्तदान शिविर पर चर्चा की। इसके लिए गांव में व्यापक रूप से जनसंपर्क एवं प्रचार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्वालकांटा से 20 लोग रक्तदान करने पहुंचेंगे। उन्होंने और 6-6 लोगों को प्रोत्साहित कर अपने साथ लाने का वादा किया। इसके अलावा रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गांव में साइकिल और मोटरसाइकिल रैली, घर-घर संपर्क करने का निर्णय लिया गया।

विदित हो कि आगामी सात अक्टूबर को कुर्मी संस्कृति विकास समिति की ओर से नूतनडीह जमुआ सामुदायिक भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। बैठक में सभी सदस्यों ने कोविड-19 के गाइड लाइन के अनुसार शिविर में शामिल होने तथा रक्तदान करने की बात कही। मौके पर अशोक महतो, सत्येंद्र नाथ महतो, दुलाल चंद्र महतो, संजीव महतो, काली पद महतो, हिमांशु महतो, कार्तिक महतो, गोरा चांद महतो, अमर महतो, सुखमय महतो, फिरोज महतो, राय देव रोहिदास , विश्वजीत महतो, शिव नाथ महतो, उत्पल महतो, मनोज महतो, ़फटीक महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

महिलाओं का सात दिवसीय प्रशिक्षण का समापन : तेजस्विनी परियोजना की ओर से बड़ाखुर्शी पंचायत के कुलियाना गांव में आयोजित महिला उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में पंचायत के दो गांव बिडिगोरा व कुलियाना की किशोरी व महिलाएं शामिल हुई। प्रशिक्षक के रूप में शिवानी महतो व भानुमति ने महिलाओं को सशक्तिकरण के प्रति जागरूक कर जीवन कौशल का प्रशिक्षण दिया। शिवानी ने बताया कि वर्तमान समय में जागरुकता के अभाव में किशोरियों व महिलाओं सामाजिक कुरीतियों से गुजरना पड़ता है। बाल विवाह, दहेज प्रथा व शिक्षा के महत्व के संबंध में जागरुकता लाने की जरूरत है। महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वालंबी होने की जरूरत है।

विधायक ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का शिलान्यास :

विधायक रामदास सोरेन ने आसना पंचायत स्थित ढ़कापाथर गांव में आंगनवाड़ी केंद्र के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजागार गारंटी अधिनियम के तहत आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। केंद्र में पांच वर्ष तक के बच्चे शिक्षा प्राप्त करेंगे। ग्रामीणों के सहयोग से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण होगा। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संगठन सचिव जगदीश भकत, दामपाड़ा प्रभारी भरत मुर्मू, सीमंतो पाल, सोनाराम मुर्मू, विक्रम बेसरा व ग्रामीण उपस्थित थे। 31 अक्टूबर को स्थापित होगी भागवान भास्कर की प्रतिमा : रविवार को सूर्य मंदिर प्रांगण में सूर्य मंदिर विकास परिषद की बैठक योगेंद्र प्रसाद ¨सह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भगवान भास्कर की प्रतिमा को सूर्य मंदिर में स्थापति करने व शरद पूर्णिमा के दिन 31 अक्टूबर को प्राण प्रतिष्ठा करने पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 अक्टूबर को कलश यात्रा व भगवान का नगर परिक्रमा आरंभ कर 31 अक्टूबर भगवान भास्कर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

बैठक में सभी सदस्यों से भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। मौके पर परिषद के सचिव रंजीत ठाकुर, उपसचिव सुमन कश्यप, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र झा, नागेश, आकाश कुमार, वेद कुमार, राम सिंहासन ¨सह, बीएन झा, जीसी महापात्र, राम प्रकाश अवस्थी, किशोर कुमार सिंह समेत कई उपस्थित थे। यूसीएल प्रबंधन व विस्थापितों में नही बनी सहमती : शनिवार को डेथ केस मामले में चाटीकोचा के विस्थापित व यूसिल प्रबंधन के बीच वार्ता हुई, परंतु कोई निष्कर्ष नहीं निकला। विस्थापितों ने प्रबंधन को बताया कि 09 दिसंबर 2019 को जिला प्रशासन व लोकल प्रशासन की उपस्थिति में वार्ता हुई थी, जिसमें चाटीकोचा के डेथ केस, पें¨डग केस, पुर्नवास आदि विभिन्न मांगों पर छह माह के अंदर सभी प्रक्रिया पूर्ण करने पर सहमति बनी थी। हालांकि छह माह बीत जाने के बाद भी अब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला।

chat bot
आपका साथी