डेढ़ वर्ष में झारखंड सरकार की उपलब्धि शून्य, हर मोर्चे पर विफल : रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि डेढ़ वर्ष में राज्य सरकार की उपलब्धि शून्य रही है। हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचने का कार्य कर रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 05:54 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:37 PM (IST)
डेढ़ वर्ष में झारखंड सरकार की उपलब्धि शून्य, हर मोर्चे पर विफल : रघुवर दास
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास। फाइल फोटो

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। भाजपा सीतारामडेरा मंडल की कार्यसमिति बैठक भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ में हुई। मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत मंडल में निवास करने वाले पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष शामिल हुए। अपने संबोधन में रघुवर दास ने राज्य सरका को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि डेढ़ वर्ष में राज्य सरकार की उपलब्धि शून्य रही है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचने का कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हेमंत सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश में गिरती स्वास्थ्य व्यवस्था, बढ़ते महिला अपराध, बिजली की चरमराई स्थिति, नक्सलवाद जैसी समस्या सरकार की विफ़लता को इंगित करता है। भ्रष्टाचार चरम पर है। खनिज संपदा की लूट मची है। शराब माफिया को संरक्षण दिया जा रहा है। शहर में धड़ल्ले से ब्राउन शुगर का धंधा फलफूल रहा है जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता पर फर्जी मुकदमे किए जा रहे हैं। प्रदेश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है। दलितों, आदिवासियों, युवाओं, महिलाओं के प्रति विरोधी रवैया अपनाया जा रहा है।

इनकी रही उपस्थिति

इससे पूर्व बैठक का शुभारंभ रघुवर दास, राजन सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, अचिंतम गुप्ता, कल्याणी शरण, बबुआ सिंह, पवन अग्रवाल, रामनगीना यादव, संतोष साहू व अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प. दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। इस दौरान रमेश नाग, कन्हैया यादव, मिथिलेश साहू, प्रभा देवी, देवासी सरकार, टुनटुन सिंह, संतु बनर्जी, नागेश प्रसाद, दिलीप पासवान, राकेश मुखी, लोहा यादव, रंजीत सिंह, प्रकाश ठाकुर, नंदलाल पातर, धनराज गुप्ता, नारायण पोद्दार, नागेंद्र राय,आर अंजली, उमेश साहू, संजना साहू, विकास दास, विकास बावरी, कमाल सरवर, पवन सोलंकी, संतोष सेठ, लखन कुजुर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी