भाजयुमो नेता पर हमले के आरोपित का बागबेड़ा थाने में आत्मसमर्पण

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू कृष्णापुरी निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महामंत्री सूरज सिंह पर जानलेवा हमला करने के मुख्य आरोपित सोनू सिंह ने बुधवार को बागबेड़ा थाना में आत्मसमर्पण कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 05:00 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 05:00 AM (IST)
भाजयुमो नेता पर हमले के आरोपित का बागबेड़ा थाने में आत्मसमर्पण
भाजयुमो नेता पर हमले के आरोपित का बागबेड़ा थाने में आत्मसमर्पण

जासं, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू कृष्णापुरी निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महामंत्री सूरज सिंह पर जानलेवा हमला करने के मुख्य आरोपित सोनू सिंह ने बुधवार को बागबेड़ा थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। उसकी गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण को लेकर बागबेड़ा थाना की पुलिस ने स्वजनों पर दबाव बना रखा था।

पुलिस ने घटना के बाद से आरोपित के पिता को थाना में बैठा रखा था। सोनू सिंह के एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोनू सिंह के पिता अमरपाल सिंह बिष्टुपुर में तिवारी बेचर में मैनेजर है। पांच दिन पहले ही इलाज करा कोलकाता से लौटे है। हालांकि पुलिस मामले में कुछ बयां नहीं कर रही है। इधर, महानगर भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंप आरोपी को यथाशीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की थी। भाजयुमो नेता की बहन की 12 दिसबंर को शादी है। सोनू और सूरज के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। कई बार मामला बागबेड़ा थाना तक पहुंचता रहा, लेकिन पुलिस मध्यस्थता करा मामले को टाल देती थी।

इधर, सूरज सिंह पर जानलेवा हमला की भाजपा नेता अभय सिंह, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी समेत अन्य ने विरोध किया है। अभय सिंह समेत पार्टी के कई नेता घायल को देखने टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे। मंगलवार की रात बागबेड़ा बड़ा तालाब के पास भुजाली और चापड़ बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला किया गया था। टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल भाजयुमो नेता की हालत गंभीर बनी हुई है। सिर में चापड़ के प्रहार से गंभीर चोट लगी है।

सोनू सिंह के स्वजनों का कहना है कि उसके दोस्त ने बाइक फाइनांस कराया था। किस्त समय पर जमा नहीं होने के कारण किस्त देने का दबाव था। फाइनांस सूरज सिंह ने ही करवाया था। किस्त जमा करने को लेकर दोस्त और सूरज के बीच विवाद हो गया था। मंगलवार रात जब सूरज सिंह अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था तो उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी