कदमा उलियान में आटो ने स्कूटी सवार को लिया चपेट में, दो घायल

लोगों की माने तो आटो चालक की लापरवाही के कारण दुर्घटना हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:44 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:44 PM (IST)
कदमा उलियान में आटो ने स्कूटी सवार को लिया चपेट में, दो घायल
कदमा उलियान में आटो ने स्कूटी सवार को लिया चपेट में, दो घायल

जासं, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र उलियान मुख्य मार्ग पर बुधवार देर रात आटो ने स्कूटी सवारों को चपेट में ले लिया। इसमें स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गए। आटो भी दुर्घटना के बाद पलट गई। चालक को हल्ली चोट आई हैं। स्कूटी सवार को लोगों की मदद से इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई हैं। लोगों की माने तो आटो चालक की लापरवाही के कारण दुर्घटना हुई।

chat bot
आपका साथी