111 सेव लाइफ अस्पताल मामले में फरार डॉक्टर रक्षित आनंद गिरफ्तार

111 save life hospital case आदित्यपुर स्थित 111सेव लाइफ अस्पताल के विवादित चिकित्सक डॉक्टर रक्षित आनंद को पुलिस ने रांची के रिम्स के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिले के एसपी द्वारा गठित विशेष टास्क फोर्स ने उसे गिरफ्तार किया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 06:01 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 06:01 PM (IST)
111 सेव लाइफ अस्पताल मामले में फरार डॉक्टर रक्षित आनंद गिरफ्तार
111 save life hospital case सेव लाइन अस्पताल की फाइल फोटो।

आदित्यपुर। आदित्यपुर स्थित 111सेव लाइफ अस्पताल के विवादित चिकित्सक डॉक्टर रक्षित आनंद को पुलिस ने रविवार को रांची के रिम्स के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिले के एसपी द्वारा गठित विशेष टास्क फोर्स ने उसे गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नही की गई है। बताया जा रहा है कि एसपी आनंद प्रकाश को डॉ0 रक्षित आनंद राँची रिम्स के पास छुपे होने की सूचना मिली।

उसके बाद उन्होंने एक विशेष टास्क फोर्स गठित कर राँची रवाना किया। विदित है कि कोरोना महामारी के दूसरे लहर के दौरान उक्त अस्पताल के प्रबन्धक डॉ0 ओपी आनंद, उनकी पत्नी सरिता आनंद और डॉ0 रक्षित आनंद पर आदित्यपुर के रेन बसेरा निवासी सुनील कुमार झा के इलाज में लापरवाही बरतने और जबरन धन दोहन करने व बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए स्व0 सुनील झा की पुत्रियों ज्योत्सना झा और निधि झा ने आरआईटी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। डॉ0 ओपी आनंद को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि डॉ0 रक्षित आनंद फरार हो गए थे।

chat bot
आपका साथी