केबीसी में आज देखें जमशेदपुर के अभिषेक को, 50 लाख के सवाल का देंगे जवाब

सोमवार के प्रसारण में अभिषेक के शो की झलकियां दिखाई गईं, जिसमें अमिताभ बच्चन 50 लाख के लिए सवाल पूछते नजर आए।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 11:12 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 11:12 AM (IST)
केबीसी में आज देखें जमशेदपुर के अभिषेक को, 50 लाख के सवाल का देंगे जवाब
केबीसी में आज देखें जमशेदपुर के अभिषेक को, 50 लाख के सवाल का देंगे जवाब
जमशेदपुर,जेएनएन। कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की हॉट सीट पर जमशेदपुर के अभिषेक कुमार प्रसाद पहुंच गए हैं। अभिषेक के एपिसोड का प्रसारण मंगलवार को किया जाएगा। 

एक निजी कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत अभिषेक की माता उषा किरण शहर के एक अधिवक्ता के आफिस में काम करती हैं। अभिषेक के पिता जीवित नहीं हैं, लिहाजा उन्होंने ही अभिषेक सहित दो बेटों का पालन-पोषण किया।

 सोमवार के प्रसारण में अभिषेक के शो की झलकियां दिखाई गईं, जिसमें अमिताभ बच्चन 50 लाख के लिए सवाल पूछते नजर आए। ज्ञात हो कि इससे पहले जमशेदपुर अनामिका मजूमदार ने केबीसी के सीजन-9 की पहली करोड़पति बनी थीं। यदि अभिषेक भी एक करोड़ जीत गए तो ऐसा करने वाले वे जमशेदपुर के दूसरे प्रतिभागी होंगे।

chat bot
आपका साथी