जमशेदपुर के बागबेड़ा में शिक्षक के घर डकैती मामले में अबतक पुलिस के हाथ खाली Jamshedpur News

जमशेदपुर के बागबेड़ा में शिक्षक के घर डकैती मामले में अबतक पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस डकैतों तक पहुंचने के लिए हर जतन कर रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 14 Aug 2019 11:14 AM (IST) Updated:Wed, 14 Aug 2019 11:14 AM (IST)
जमशेदपुर के बागबेड़ा में शिक्षक के घर डकैती मामले में  अबतक पुलिस के हाथ खाली Jamshedpur News
जमशेदपुर के बागबेड़ा में शिक्षक के घर डकैती मामले में अबतक पुलिस के हाथ खाली Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं।  पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी निवासी संतोष कुमार के घर पर हुई डकैती के मामले में पुलिस ने राहुल, विशाल समेत एक दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लिया है। इन सबसे पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके अलावा घर के रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस टीम खंगाल रही है। विधि व्यवस्था डीएसपी आलोक रंजन डकैतों की गिरफ्तारी के लिए बागबेड़ा में कैंप किए हुए हैं।

संतोष कुमार ने डकैतों का सुराग खोज निकालने के लिए आरपीएफ के अधिकारियों से खोजी कुत्ते की मदद लेने की गुहार लगाई है। संतोष कुमार रेलवे स्कूल के शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की रात को मामा ससुर सुरेश दास को बंधक बनाकर पांच नकाबपोश अपराधियों ने उनके घर में चार लाख के आभूषण और लैपटाप लूट लिए थे। संतोष के मुताबिक सुरेश दास घर पर ही हैं। पुलिस को उन्होंने घटना की पूरी जानकारी दी है। 

शिक्षक के घर के बाहर मिली रस्सी 

डकैतों ने जिस रस्सी से शिक्षक संतोष कुमार के मामा ससुर सुरेश दास को बांधा था, वह शिक्षक के घर के पिछले दरवाजे से बरामद कर ली गई है। शिक्षक ने बताया कि बारिश के कारण रस्सी भींग गई थी।

घर की गतिविधि से वाकिफ थे डकैत

पुलिस आशंका व्यक्त कर रही कि डकैती में शामिल अपराधी शिक्षक के घर की गतिविधि से वाकिफ है या किसी ने डकैती करने वाले को शिक्षक के घर पर नहीं होने की जानकारी दी होगी। इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। घटना के समय बारिश हो रही थी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी