मुसाबनी में बिना ई-पास के घूमते 10 लोगों पर मामला दर्ज

मुसाबनी थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने मंगलवार को मुसाबनी थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत जारी गाइडलाइन का पालन कराने के लिए पुलिस जवानों के साथ खुद सड़क पर उतर गए। जगह जगह चेकिग प्वाइंट बनाकर बिना ई पास के बेवजह घूमने वालों को दबोचा गया..

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 08:00 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 08:00 AM (IST)
मुसाबनी में बिना ई-पास के घूमते 10 लोगों पर मामला दर्ज
मुसाबनी में बिना ई-पास के घूमते 10 लोगों पर मामला दर्ज

संसू, मुसाबनी : मुसाबनी थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने मंगलवार को मुसाबनी थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत जारी गाइडलाइन का पालन कराने के लिए पुलिस जवानों के साथ खुद सड़क पर उतर गए। जगह जगह चेकिग प्वाइंट बनाकर बिना ई पास के बेवजह घूमने वालों को दबोचा गया। थाना प्रभारी संजीव कुमार झा, एसआइ सुरेन्द्र कुमार महतो व रंजन पासवान ने पुलिस बल के साथ बस स्टैंड व बाजार में सघन जांच अभियान चलाकर दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिन्होंने अपना ई पास एवं मान्य परिचय पत्र पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्हें डांट फटकार कर छोड़ दिया। लेकिन 10 लोगों के खिलाफ मुसाबनी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। लेकिन देर शाम पीआर बांड पर थाना से जमानत दे दी गई। केशरपुर चेकनाका पर जांच के दौरान मिला एक पॉजिटिव : झारखंड-बंगाल सीमा के केशरपुर में बने चेकनाका में मंगलवार को बंगाल व आडिशा की ओर से आने वाले करीब 20 लोगों की जांच की गई। जांच में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। वह दो दिन पहले बंगाल के कुचिया गांव गया हुआ था। मंगलवार को अपने घर जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के नेत्रा गांव जा रहा था। वहीं चेकनाका में ई-पास एवं कोरोना जांच को लेकर गालूडीह थाना के एसआई रोहित सिंह के नेतृत्व में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई। रेलकर्मी की कोरोना से मौत, जांच में तीन मिले संक्रमित : धालभूमगढ़ के रेलकर्मी की मौत कोरोना से मंगलवार सुबह सदर अस्पताल में हो गई। मौत की खबर मिलते ही पीडब्ल्यूआइ संगम दास ने अपने सभी इंजीनियरिग कर्मचारियों का रैपिड टेस्ट कराया। 17 कर्मचारियों का रैपिड टेस्ट किया गया। जिसमें तीन कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए। जानकारी के अनुसार मृतक रेल कर्मचारी दस मई तक धालभूमगढ़ में काम किया गया। ग्यारह मई से तबीयत खराब होने पर वह घर में इलाज करा रहे थे। सेंट्रल स्कूल सुरदा के सामने उसका परिवार रहता था। मृतक का पैतृक गांव डुमरिया के पाचनगोड़ा गांव है। पीडब्ल्यूआइ ने बताया कि उनके स्वजनों द्वारा जानकारी मिली है कि 15 मई को मृतक रेलकर्मी को अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया। उसके बाद उन्हें सदर अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। 18 मई को उनका निधन हो गया।

chat bot
आपका साथी