जमशेदपुर में कोरोना से 948 हुए स्वस्थ, 784 पॉजिटिव व 17 की हुई मौत

कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को कुल सात हजार 796 लोगों की जांच की गई। इसमें 784 पॉजिटिव मिले। सबसे अधिक सिदगोड़ा कदमा सोनारी मानगो के मरीज शामिल हैं। वहीं 17 लोगों की मौत हुई।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 07:00 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 07:00 AM (IST)
जमशेदपुर में कोरोना से 948 हुए स्वस्थ, 784 पॉजिटिव व 17 की हुई मौत
जमशेदपुर में कोरोना से 948 हुए स्वस्थ, 784 पॉजिटिव व 17 की हुई मौत

जमशेदपुर : कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को कुल सात हजार 796 लोगों की जांच की गई। इसमें 784 पॉजिटिव मिले। सबसे अधिक सिदगोड़ा, कदमा, सोनारी, मानगो के मरीज शामिल हैं। वहीं, 17 लोगों की मौत हुई। मृतकों में कदमा निवासी (74) महिला, सोनारी निवासी (74) महिला, गोबरघुसी निवासी (82) पुरुष, बर्मामाइंस निवासी (82) पुरुष, बाराद्वारी निवासी (72) पुरुष, कदमा निवासी (81) पुरुष, ट्राफिक कालोनी (92) पुरुष, सोनारी निवासी (90) महिला, एग्रिको निवासी (42) पुरुष, मुसाबनी निवासी (49) पुरुष, परसुडीह निवासी (58) महिला, टेल्को निवासी (55) महिला, गोविंदपुर निवासी (70) पुरुष, मुसाबनी निवासी (71) पुरुष, सोनारी निवासी (56) पुरुष, बागबेड़ा निवासी (76) महिला व एक अज्ञात पुरुष (58) शामिल हैं। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 949 हो गई है।

साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से मंगलवार को कुल पांच हजार 868 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट शनिवार तक आने की संभावना है।

948 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती 948 मरीज मंगलवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 42 हजार 532 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 90.77 फीसद हो गई है।

किस क्षेत्र में कितने मिले कोरोना पॉजिटिव

क्षेत्र : पॉजिटिव

सिदगोड़ा : 72

कदमा : 62

बागबेड़ा : 32

परसुडीह : 30

मानगो : 91

साकची : 25

सोनारी : 19

बिष्टुपुर : 12

जुगसलाई : 28

टेल्को : 55

डुमरिया : 35

पोटका : 59

पटमदा : 48

धालभूमगढ़ : 21

मुसाबनी : 41

घाटशिला : 64

गोलमुरी : 20

बर्मामाइंस : 07

चाकुलिया : 05

सुंदरनगर : 03

बहरागोड़ा : 02

chat bot
आपका साथी