स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स में नौ फीसद बोनस, ठेका कर्मियों को 8.33 प्रतिशत

गोविंदपुर स्थित स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स कंपनी में बोनस समझौता हो गया। कंपनी प्रबंधन और कंपनी की मान्यता प्राप्त झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के बीच हुए समझौते के तहत स्थायी कर्मचारियों को नौ प्रतिशत बोनस देने पर सहमति बनी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 05:33 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 05:33 PM (IST)
स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स में नौ फीसद बोनस, ठेका कर्मियों को 8.33 प्रतिशत
अस्थाई कर्मियों को उनके पूरे साल कार्य के अनुसार 8.33 प्रतिशत मिलेगा।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। गोविंदपुर स्थित स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स कंपनी में बोनस समझौता हो गया। कंपनी प्रबंधन और कंपनी की मान्यता प्राप्त झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के बीच हुए समझौते के तहत स्थायी कर्मचारियों को नौ प्रतिशत बोनस देने पर सहमति बनी। वहीं अस्थाई-ठेका कर्मियों को 8.33 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। नौ प्रतिशत बोनस के हिसाब से स्थायी कर्मियों को 21 हजार से लेकर 42 हजार रूपए मिलेंगे। इस समझौते से दो सौ से ज्यादा कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

अस्थाई कर्मियों को उनके पूरे साल कार्य के अनुसार 8.33 प्रतिशत मिलेगा। इनकी संख्या तीन सौ से ज्यादा होगी। बोनस समझौते के साथ ही स्थाई कर्मचारियों के वेतन में 9,600 से लेकर 14,400 रुपए की बढ़ोतरी भी की गई है। वेतन बढ़ोतरी का समझौता वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए किया गया है। कर्मचारियों को अप्रैल माह से अब तक का वेतन बढ़ोतरी का एरियर प्राप्त होगा। प्रबंधन के अनुसार सोमवार तक कर्मचारियों के खाते में बोनस और एरियर की राशि भेज दी जाएगी। इस समझौते पर प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड विनीत अग्रवाल और दीपक कुमार सिंह ने हस्ताक्षर किए, वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, उपाध्यक्ष धीरज कुमार, राम यादव, सचिव त्रिनाथ, संयुक्त सचिव भोला यादव, कार्यालय सचिव श्रीराम, कोषाध्यक्ष संतोष तिवारी व लखिंदर महतो ने हस्ताक्षर किए।

chat bot
आपका साथी