89. 6 प्रतिशत अंक लाकर श्रीजीता बनी स्कूल टॉपर

रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल में कोरोना महामारी के बीच शत प्रतिशत रिजल्ट हुआ। दसवीं की परीक्षा में स्कूल के डेढ़ सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिसमें सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे..

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:30 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:30 AM (IST)
89. 6 प्रतिशत अंक लाकर श्रीजीता बनी स्कूल टॉपर
89. 6 प्रतिशत अंक लाकर श्रीजीता बनी स्कूल टॉपर

संसू, बहरागोड़ा : रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल में कोरोना महामारी के बीच शत प्रतिशत रिजल्ट हुआ। दसवीं की परीक्षा में स्कूल के डेढ़ सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिसमें सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। जबकि श्रीजीता दुबे ने 89.6 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बनीं।जबकि सुभदीप साहू और सौभजीत कुईला 88.4 अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहे। रिम्शा आरा 88 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं। स्कूल की टॉपर श्रीजीता दुबे बहरागोड़ा प्रखंड के उप प्रमुख रूमरानी दुबे व समाजसेवी निर्मल दुबे की पुत्री है। श्रीजीता दुबे ने बताया कि साइंस लेकर आगे पढ़ाई करेगी। उसका सपना डॉक्टर बनना है। 12वीं कॉमर्स की थर्ड टॉपर प्रेरणा बनेंगी कंपनी सेक्रेट्री : संत जोसेफ कान्वेंट हाई स्कूल मुसाबनी से 12वीं कक्षा के कॉमर्स संकाय में स्कूल की थर्ड टॉपर रही मुसाबनी की छात्रा प्रेरणा गुप्ता लॉ की पढ़ाई कर कंपनी सेक्रेटरी बनना चाहती है। प्रेरणा के पिता नहीं हैं। उनकी मां पिकी गुप्ता ने प्रेरणा को पढ़ाकर ऊंचा मुकाम पर देखना चाहती है। प्रेरणा गुप्ता ने 370 अंक प्राप्त किया है। इन्हें कुल 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। 12वीं साइंस की टॉपर नयनी गिरी बनेगी डॉक्टर : संत जोसेफ कान्वेंट हाई स्कूल मुसाबनी में 12 वीं विज्ञान संकाय की टॉपर रही छात्रा नयनी गिरी आगे की पढ़ाई मेडिकल की करना चाहती है। उसने बताया कि वह बायोलॉजी लेकर ग्रेजुएशन करेगी एवं मेडिकल की तैयारी कर डॉक्टर बनेगी। इनके पिता लोकनाथ गिरी बिजनेसमैन है, न्यू कॉलोनी बांधाटोला सुंदर नगर में ये रहते है। इनकी माता कुशल गृहणी है।नयनी गिरी को कुल 378 अंक प्राप्त हुआ है। इनका अंक प्रतिशत 94.5 है। इन्हें अंग्रेजी में 94, हिदी में 99, गणित में 84, भौतिकी में 85, रसायन में 87 एवं बायलॉजी में 98 अंक प्राप्त हुआ है। 12वीं साइंस की थर्ड टॉपर दिशा दत्ता करेगी मेडिकल की पढ़ाई :

संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल मुसाबनी में 12 वीं विज्ञान संकाय की थर्ड टॉपर रही छात्रा दिशा दत्ता आगे की पढ़ाई मेडिकल की करना चाहती है। उसने बताया कि उसने बायोलॉजी लेकर 12 वीं की पढ़ाई की है। वे बायलॉजी से ग्रेजुएशन करेगी एवं मेडिकल की तैयारी कर डॉक्टर बनेगी। इनके पिता शास्त्रीनगर निवासी आकुल कुमार दत्ता एलआइसी एजेंट है। इनकी माता लक्ष्मी दत्ता कुशल गृहणी है। दिशा दत्ता को कुल 367 अंक प्राप्त हुआ है। इनका अंक प्रतिशत 91.75 प्रतिशत है। इन्हें अंग्रेजी में 90, हिदी में 98, भौतिकी में 81, रसायन में 87 एवं बायलॉजी में 92 अंक प्राप्त हुआ है।

chat bot
आपका साथी