70 वर्षीय वृद्धा ने नदी में लगाई छलाग, मौत

बुधवार की दोपहर को कालिमाटी के खोलाढीपा पुलिया के समीप 70 वर्षीया वृद्धा ने नदी मे छलाग लगा दिया। वहा से गुजर रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगमअंचलाधिकारी राम नरेश सोनी एवं चिकित्सा पदाधिकारी सुमित कुमार साहा ने वृद्धा को पानी से निकाला..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 09:30 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 09:30 AM (IST)
70 वर्षीय वृद्धा ने नदी में लगाई छलाग, मौत
70 वर्षीय वृद्धा ने नदी में लगाई छलाग, मौत

संसू, डुमरिया : बुधवार की दोपहर को कालिमाटी के खोलाढीपा पुलिया के समीप 70 वर्षीया वृद्धा ने नदी मे छलाग लगा दिया। वहा से गुजर रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम,अंचलाधिकारी राम नरेश सोनी एवं चिकित्सा पदाधिकारी सुमित कुमार साहा ने वृद्धा को पानी से निकाला। उसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा गया। जहा पर जाच के बाद उसे मृत घोषित किया गया। बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला आस्ताकोवाली पंचायत के भागाबेड़ा गाव की है। उसका नाम चंचला पातर है। दरअसल प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व चिकित्सक वहा से गुजर रहे थे। तभी पुलिया के पास लोगों की भीड़ देखकर रुके। वहा किसी को पानी मे डूबते देख बिडीओ व डॉक्टर नदी के तरफ लपके और पानी से वृद्ध महिला को निकाला। घटना का खबर पाकर उसका बेटा सुरेन पातर अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि उसकी मा का दिमागी हालत ठिक नहीं है। वह किसी को बिना बताए सोमवार को घर से निकली है। घर वाले रिस्तेदारों के यहा खोजबीन कर रहे थे। चाकुलिया में दो वारंटी भेजे गए जेल : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मामलों में वांछित दो आरोपितों को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल जाने वालों में दक्षिणसोल गांव निवासी शिबू महतो एवं डोमरो निवासी दीकू मांडी उर्फ कांदरा मांडी शामिल है। शिबू महतो के खिलाफ चाकुलिया थाने में कांड संख्या 42/20 तथा दीकू मांडी के खिलाफ कांड संख्या 17/21 दर्ज है। दोनों आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे थे। इधर बिजली विभाग ने चाकुलिया में छापामारी कर जोबा कुसुम सोरेन के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी