अब तो मोबाइल की घंटी बजने से लगता डरः पूर्व विधायक मलखान सिंह के छोटे भाई प्रवीण समेत 50 की मौत, 1626 मिले नए कोरोना पॉजिटिव, जानें जमशेदपुर का ताजा हाल

coronavirus Jamshedpur Update. कोरोना की दूसरी लहर इस कदर जानलेवा बन गई है कि मोबाइल की घंटी बजते ही लोगों का दिल अनहोनी की आशंका से धड़कने लगता है। न जाने किसके अकाल मौत की खबर हो। कोरोना से मौत की संख्या लगातार बढ़ रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 08:36 AM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 08:36 AM (IST)
अब तो मोबाइल की घंटी बजने से लगता डरः पूर्व विधायक मलखान सिंह के छोटे भाई प्रवीण समेत 50 की मौत, 1626 मिले नए कोरोना पॉजिटिव, जानें जमशेदपुर का ताजा हाल
जमशेदपुर में 48 घंटे में 50 लोगों की जान चली गई। वहीं, एक हजार 626 लोग पॉजिटिव मिले।

जमशेदपुर, जासं। कोरोना की दूसरी लहर इस कदर जानलेवा बन गइ है कि मोबाइल की घंटी बजते ही लोगों का दिल अनहोनी की आशंका से धड़कने लगता है। न जाने किसके अकाल मौत की खबर हो। कोरोना से मौत की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 48 घंटे में ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरिवंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के छोटे भाई प्रवीण सिंह समेत 50 लोगों की जान चली गई। वहीं, एक हजार 626 लोग पॉजिटिव मिले। हालांकि 754 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे।

शनिवार को शहर में कुल 38 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, रविवार को 12 लोगों ने जान गंवाई हैं। इसमें सोनारी निवासी (68) पुरुष, कदमा निवासी (75) महिला, कदमा निवासी (51) पुरुष, मानगो निवासी (91) महिला, बारीडीह निवासी (66) पुरुष, गोलमुरी निवासी (59)पुरुष, सोनारी निवासी (65) पुरुष, कदमा निवासी (48) पुरुष, कदमा निवासी (59) पुरुष, सोनारी निवासी (64) पुरुष, मानगो निवासी (44) पुरुष व साकची निवासी (56) पुरुष शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर 664 हो गई है।

दो हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को दो हजार 375 लोगों की जांच हुई। इसमें 652 पॉजिटिव मिले। सबसे अधिक साकची, कदमा, सिदगोड़ा, मानगो व सोनारी में मरीज मिले। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर कुल 36 हजार 126 हो गई है। इधर, एक हजार 717 लोगों का नमूना जांच के लिए गया।

780 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

बीते 48 घंटे में संक्रमित से अधिक स्वस्थ होकर मरीज घर लौटे। रविवार को कुल 780 लोग स्वस्थ हुए। जबकि शनिवार को कुल 974 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे थे। जिले में अभी तक कुल 28 हजार 632 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

48 घंटे में कहां कितने मिले पॉजिटिव

क्षेत्र : मरीज

मुसाबनी : 14

साकची : 158

टेल्को : 138

बागबेड़ा : 38

सिदगोड़ा : 138

सोनारी : 131

जुगसलाई : 80

मानगो : 149

कदमा : 232

गोलमुरी : 31

बिष्टुपुर : 44

परसुडीह : 83

पोटका : 43

पटमदा : 13

सुंदरनगर : 10

बर्मामाइंस : 02

बहरागोड़ा : 34

घाटशिला : 14

284 लोगों ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को वैक्सीन खत्म होने की वजह से मात्र 284 लोग ही वैक्सीन की पहली डोज ले पाए। वहीं, 102 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल दो लाख 20 हजार 141 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। जबकि 43 हजार 970 लोगों ने दूसरी डोज ली है।

टीएमएच में भर्ती थे प्रवीण

पूर्व विधायक अरविंद सिंह के छोटे भाइ प्रवीण सिंह को कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद टाटा भर्ती कराया गया था। रविवार देर रात उनकी मौत हो गइ।

chat bot
आपका साथी