जमशेदपुर सभी गुरुद्वारों में गुरु हरगोविंद सिंह साहेब का 427वां प्रकाश उत्सव आयोजित, हुए ये आयोजन

सिखों के छठवे गुरु हरगोविंद साहिब जी का शुक्रवार को 427वां प्रकाश उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान शहर के सभी गुरुद्वारों में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर असदास के बाद कीर्त्तन दरबार सजाया गया।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 03:43 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 03:43 PM (IST)
जमशेदपुर सभी गुरुद्वारों में गुरु हरगोविंद सिंह साहेब का 427वां प्रकाश उत्सव आयोजित, हुए ये आयोजन
बारीडीह गुरूद्वारा में गुरु हरगोविंद सिंह साहेब का 427वां प्रकाश उत्सव पर सजा कीर्तन दरबार

जमशेदपुर, जासं। सिखों के छठवे गुरु हरगोविंद साहिब जी का शुक्रवार को 427वां प्रकाश उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान शहर के सभी गुरुद्वारों में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर असदास के बाद कीर्त्तन दरबार सजाया गया। वहीं, गुरुद्वारा में माथा टेकने को आने वाले संगत को लंगर भी परोसा जा रहा है।

इस मौके पर बारीडीह गुरुद्वारा में सुबह साढ़े नौ बजे से सुखमणि साहिब के पाठ की समाप्ति की गई। इसके बाद बीबी निर्मल कौर द्वारा कीर्तन गायन किया गया। अरदास के बाद गुरुद्वारा के जनरल सेक्रेटरी सुखविंदर सिंह ने श्री हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए सिख इतिहास में गुरु जी के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा सिखों को युद्ध कला में कौशल सिखाना, अकाल तख्त की स्थापना जैसे अनेकों कार्य के विषय में संगत को बताया। उसके उपरांत तख्त श्री पटना साहिब के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह जी ने इतिहास एवं संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। इस मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो एवं भाजपा युवा मोर्चा के गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल को इंद्रजीत सिंह एवं जसपाल सिंह ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

     वहीं, पूरी कमेटी की ओर से जलियांवाला बाग स्पेशल ट्रेन का फिर से संचालन के लिए सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही अमृतसर के लिए एक नई ट्रेन चलाने के लिए आग्रह भी किया गया। इसके अलावा जलियांवाला बाग ट्रेन का फेरा अधिक करने की मांग की गई। वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने सिख कौम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि सिख इतिहास सेवा और बलिदान के लिए ही जाना जाता है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान सिख समाज द्वारा सेवा कार्य को भी सराहा एवं समाज को इस से सीख लेने की सलाह दी। साथ ही स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ाने और नई ट्रेन चलाने की मांग को रेल मंत्री के समक्ष रखने का भी आश्वासन दिया। अंत में संगत में प्रसाद वितरण एवं मिस्सी रोटी, लस्सी आम एवं अचार, प्याज के साथ लंगर छकाया गया इस कार्यक्रम में विशेष रूप से गुरु चरण सिंह बिल्ला, सुरजीत सिंह खुशीपुर, खुशविंदर सिंह, अवतार सिंह, रंजीत सिंह, कुलदीप सिंह सहित स्त्री सत्संग सभा से भी कई सदस्य उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी