36 करोड़ बोनस की राशि पहुंची रेलकर्मियों के खाते में

मंडल के सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को एक दिन के भीतर उनके खाते में भुगतान किया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:54 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 11:02 AM (IST)
36 करोड़ बोनस की राशि पहुंची रेलकर्मियों के खाते में
36 करोड़ बोनस की राशि पहुंची रेलकर्मियों के खाते में

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन द्वारा 22 अक्टूबर तक बोनस की घोषणा नहीं हुई तो रेल परिचालन बाधित करने की चेतावनी देते हुए रेलकर्मियों ने देशव्यापी प्रदर्शन किया था। केंद्रीय कैबिनेट से रेलकर्मियों के बोनस पर हुए घोषणा के बाद मेंस कांग्रेस ने चक्रधरपुर मंडल के वरीय मंडल वित्त प्रबंधक और वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी से मांग की थी कि मंडल के सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को एक दिन के भीतर उनके खाते में भुगतान किया जाए। मंडल के दोनों शाखा अधिकारी के प्रयास से गुरुवार शाम मंडल में कार्यरत 21,045 कर्मचारियों के खाते में 36 करोड़,16 लाख,36 हजार 710 रुपये केंद्रीय औद्योगिक वेतन प्रणाली के माध्यम से हैदराबाद स्थित भारतीय स्टेट बैंक में भेज दिया गया है। यह राशि गुरुवार की शाम को ही चक्रधरपुर मंडल में कार्यरत रेलकर्मचारियों के खाते में पहुंच गई। मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने मंडल रेल प्रबंधक सहित सभी शाखा अधिकारी का धन्यवाद देते हुए बताया कि एक दिन में बोनस की राशि को रेलकर्मियों के बैंक एकाउंट में भेजवाना बड़़ी बात है। बोनस मिलने से रेलकर्मियों में खुशी है। वे अब दशहरा से पहले खरीदारी कर सकते है। चक्रधरपुर मंडल में सबसे पहले बोनस की राशि रेलकर्मचारियों के खाते में पहुंची। रेलकर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस 7000 के बेसिक पर दिया जा रहा है। रेलकर्मियों के बैंक एकाउंट में 17,951 रुपये की बोनस राशि पहुंच गई है। बोनस की राशि पहुंचने के एसएमएस मोबाइल पर देखकर रेलकर्मियों में खुशी की लहर है। रेलकर्मियों के परिवार के सदस्यों में भी खुशी देखी जा रही है। इस बोनस की राशि से दुर्गा पूजा की खरीदारी की लिस्ट बननी शुरू हो गई है।

chat bot
आपका साथी