Jamshedpur Coronavirus Update@ 20 May: कोरोना के मिले 241 नए मरीज, छह की मौत, जानें ताजा हाल

Jamshedpur Coronavirus Update 20 May झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है। बीते दस दिनों से लगातार संक्रमितों से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या है। ताजा कुल पांच हजार 179 लोगों की जांच हुई। इनमें 241 लोग पॉजिटिव मिले।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 20 May 2021 01:02 PM (IST) Updated:Thu, 20 May 2021 01:02 PM (IST)
Jamshedpur Coronavirus Update@ 20 May: कोरोना के मिले 241 नए मरीज, छह की मौत, जानें ताजा हाल
चिकित्सकों का कहना है कि हम इसी तरह सतर्क रहें तो कोरोना पर काबू पा लेंगे।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है। बीते दस दिनों से लगातार संक्रमितों से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या है। बुधवार को भी संक्रमित से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या है। कुल पांच हजार 179 लोगों की जांच हुई। इसमें 241 लोग पॉजिटिव मिले।

हालांकि, छह मरीजों की मौत हई। इनमें बारीडीह निवासी (55) पुरुष, सोनारी निवासी (60) पुरुष, कल्याण नगर निवासी (44) महिला, मुसाबनी निवासी (49) पुरुष व जोजोबेड़ा निवासी (66) पुरुष शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर 955 हो गई है। चिकित्सकों का कहना है कि हम इसी तरह सतर्क रहें तो कोरोना पर काबू पा लेंगे।

पांच हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल पांच हजार 328 लोगों का नमूना लिया गया। जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज व जिला यक्ष्मा विभाग भेजा गया है। रिपोर्ट शनिवार तक आने की संभावना है।

449 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 449 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 42 हजार 981 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 90.22 फीसद हो गई है।

किस क्षेत्र में कितने मिले पॉजिटिव

क्षेत्र : पॉजिटिव

गोलमुरी : 10

बिष्टुपुर : 03

जुगसलाई : 04

टेल्को : 29

साकची : 21

सोनारी : 06

बर्मामाइंस : 02

सिदगोड़ा : 12

कदमा : 22

मानगो : 18

बागबेड़ा : 06

सुंदरनगर : 08

परसुडीह : 08

धालभूमगढ़ : 06

मुसाबनी : 02

पटमदा : 07

पोटका : 38

डुमरिया : 10

बहरागोड़ा : 04

आठ हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को कुल आठ हजार 80 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। इसमें तीन हजार 878 युवा शामिल है। जिले में अभी तक कुल दो लाख 65 हजार 708 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। वहीं, 62 हजार 482 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली है।

chat bot
आपका साथी