सामूहिक विवाह समारोह में 22 कन्याओं का होगा विवाह

बहरागोड़ा के शाखा मैदान परिसर में पांच मार्च को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह के पंडाल निर्माण के लिए शनिवार को भूमि पूजन संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह समारोह के संरक्षक तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी समेत गण्यमान्य लोगों की उपस्थिति में पंडित सुमन मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कराया..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:10 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:10 AM (IST)
सामूहिक विवाह समारोह में 22 कन्याओं का होगा विवाह
सामूहिक विवाह समारोह में 22 कन्याओं का होगा विवाह

संसू, बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के शाखा मैदान परिसर में पांच मार्च को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह के पंडाल निर्माण के लिए शनिवार को भूमि पूजन संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह समारोह के संरक्षक तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी समेत गण्यमान्य लोगों की उपस्थिति में पंडित सुमन मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कराया। भूमि पूजन के वाद विवाह करने वाले लड़के, लड़कियों व उनके अभिभावकों की बैठक हुई। बैठक में सामूहिक विवाह के संबंध में भावी दंपतियों को विस्तृत जानकारी दी गई। डा. गोस्वामी ने कहा कि अब तक 98 गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जा चुका है। इस वर्ष 22 गरीब कन्याओं का विवाह होगा। सामूहिक विवाह में अलग-अलग मंडपों में कन्याओं का वैदिक रीति से विवाह कराया जाता है। कन्याओं को विवाह के अवसर पर उपहार के तौर पर दैनंदिन उपयोग में लाई जाने वाली वस्तुएं बर्तन सेट, बिछावन सेट, वस्त्र, प्रसाधन सामग्री, स्टील आलमीरा तथा ए सेट सोने का आभूषण व लड्डू दिए जाते हैं। भावी दंपतियों का रजिस्ट्री विवाह कराने की व्यवस्था भी की जाती है। बैठक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह मनोज गिरि, जिला संघचालक अर्धेन्दु प्रहराज, जिला कार्यवाह गोविन्द गोपाल जेना, जिला महामंत्री बाप्टु साव, भाजपा नेता रंजीत बाला, सुमन मंडल, बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, बड़सोल मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा, भक्तिश्री पंडा व उत्पल पैड़ा ने भी संबोधित किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में चंडी चरण साव, श्रीवत्स घोष, कमलकांत सिंह, हाबल गिरि, विप्लव शंकर दे, दिलीप साव, उत्तम साव, कवींद्र कुंडू, लंबोदर हांसदा, हरिहर दंडपात, राखोहरी मुखी, मनोज पाल, कौशिक माइती, कुणाल सीट, विश्वजीत सीट, रोनी माहेश्वरी, महादेव बैठा, लक्ष्मीकांत गिरि, कमलेश साव, मिटू नायक, दुर्गा पद गिरि, दीपू साव, भूपति नायक, पुलिन पैड़ा, महेंद्र सिंह मुंडा, पार्थ सारथी बेरा, नवनीधर प्रधान, राधागोविंद भोक्ता, नारायण मांडी, नारायण सिंह, मंगल मुंडा, कालीपद पात्र, विकास साव, रामहरि कांड, नयन कर, माणिक राय, मानिक दास, यादव पात्र, अनल कामिल उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी