टाटानगर केंद्रीय विद्यालय को निकले भाई-बहन लापता Jamshedpur News

परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर के दयाल सिटी में दयाल जी फ्लैट के रहने वाले रोशन झा की बेटी और बेटा लापता हो गए हैं।

By Edited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 05:03 AM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 11:42 AM (IST)
टाटानगर केंद्रीय विद्यालय को निकले भाई-बहन लापता Jamshedpur News
टाटानगर केंद्रीय विद्यालय को निकले भाई-बहन लापता Jamshedpur News

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर के दयाल सिटी में दयाल जी फ्लैट के रहने वाले रोशन झा की बेटी और बेटा लापता हो गए हैं। दोनों सोमवार की सुबह तकरीबन 10 बजे टाटानगर केंद्रीय विद्यालय के लिए टीवीएस पेप सेवन स्कूटी (जेएच 05एजे 0854) से निकले थे। लेकिन, दोनों न तो केंद्रीय विद्यालय पहुंचे और ना ही घर वापस लौटे।

शाम तक इंतजार देखने के बाद रोशन झा ने परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। रोशन झा की बेटी अद्रिका टाटानगर केंद्रीय विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है। बेटा रक्षित भी इसी स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता है। दोनों भाई-बहन एक साथ स्कूटी पर विद्यालय जाया करते हैं। रोशन झा ने पुलिस को स्कूल में स्पो‌र्ट्स डे था।अद्रिका और रक्षित सुबह 10 बजे स्कूटी से घर से स्कूल के लिए निकले थे। दोपहर बाद जब दोनों नहीं लौटे तो रोशन झा को चिंता हुई। उन्होंने मोबाइल पर फोन लगाया तो वो स्विच्ड ऑफ था। इसके बाद रोशन झा ने काफी देर तक इंतजार किया और इसके बाद रोशन झा स्कूल पहुंचे। वहां बच्चों को गायब पा कर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पता लगाया तो मालूम हुआ कि अद्रिका और रक्षित स्कूल पहुंचे ही नहीं। ये जानकारी मिलने पर रोशन झा के होश उड़ गए। उन्होंने परसुडीह थाने जाकर मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। देर रात तक दोनों छात्र-छात्रा का पता नहीं चल सका है।

सुबह से ही स्विच्ड ऑफ था मोबाइल

दोनों बच्चों के पास एक मोबाइल फोन भी रहता था। लेकिन, इत्तेफाक से वो अपना मोबाइल चार्ज नहीं कर पाए। मोबाइल सुबह से ही स्विच्ड ऑफ था और वो मोबाइल लेकर चले गए। इस वजह से उनका पता नहीं चल पा रहा है।

बच्चे मिलें तो इस नंबर पर दें जानकारी

रोशन झा बच्चे की तलाश में देर रात तक परेशान रहे। रोशन का मोबाइल नंबर 6205901227 है। अगर किसी को अद्रिका और रक्षित के बारे में पता चले तो वो इस नंबर पर सूचना दें।

chat bot
आपका साथी