Jharkhand: टाटानगर स्टेशन पर 307 में 18 यात्री निकले कोरोना पॉजिटिव, ये रहा ताजा हाल

Jamshedpur News. पुरुषोत्तम एक्सप्रेस अहमदाबाद स्पेशल सहित चक्रधरपुर से चलकर टाटानगर और बड़बिल से चलकर टाटानगर को आने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों से आए 307 यात्रियों की जांच हुई। इनमें से 18 यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 04:42 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 04:42 PM (IST)
Jharkhand: टाटानगर स्टेशन पर 307 में 18 यात्री निकले कोरोना पॉजिटिव, ये रहा ताजा हाल
रविवार को भी टाटानगर स्टेशन से 10 यात्री पॉजिटिव पाए गए थे।

 जमशेदपुर, जासं। लौहनगरी में कोविड 19 से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। रविवार को भी रिकार्ड 676 शहरवासी पॉजिटिव पाए गए। कोविड 19 के पहले प्रकोप जब आया था तो केंद्र सरकार ने पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया था। जिसके कारण 24 मार्च 2020 से ट्रेनों का परिचालन भी बंद कर दिया गया था। लेकिन सेकेंड वेब में केंद्र सरकार ने न तो पूर्ण लॉकडाउन लगाई है और न ही ट्रेनों का परिचालन ही बंद किया है।

इसके कारण टाटानगर स्टेशन में अब भी 43 मेल, एक्सप्रेस, राजधानी सहित पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन जारी है। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद टाटानगर स्टेशन पर 15 अप्रैल से आने वाले यात्रियों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है। पहले ही दिन 33 यात्री पॉजिटिव मिले थे। टाटानगर स्टेशन में दो पालिया में यात्रियों की कोविड जांच की जा रही है। सोमवार को पहली पाली में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से चलकर टाटानगर होते हुए पुरी को जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, अहमदाबाद से चलकर टाटानगर होते हुए हावड़ा को जाने वाली अहमदाबाद स्पेशल सहित चक्रधरपुर से चलकर टाटानगर और बड़बिल से चलकर टाटानगर को आने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों से आए 307 यात्रियों की जांच हुई। इनमें से 18 यात्री कोविड पॉजिटिव पाए थे।

भेजा गया एमजीएम अस्पताल

पॉजिटिव पाए गए सभी यात्रियों को सिविल डिफेंस के वॉलेंटियरों द्वारा पहले सभी को वेटिंग हॉल में बैठाया गया। फिर इन्हें एंबुलेंस की मदद से एमजीएम अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, रविवार को भी टाटानगर स्टेशन से 10 यात्री पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें गया से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पर चढ़े एक यात्री को मौत भी कोविड के कारण हो गई थी।

chat bot
आपका साथी