जमशेदपुर पहुंची 13000 कोविशील्ड वैक्सीन, गर्भवती को मिलेगी प्राथमिकता

पूर्वी सिंहभूम जिले में वैक्सीन की कमी बरकरार है। मंगलवार को रांची से कोविशील्ड वैक्सीन की 13 हजार डोज शहर पहुंची। उम्मीद है कि बुधवार की शाम तक और वैक्सीन शहर आएगी। इसके बाद गुरुवार से वैक्सीनेशन शुरू होगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 05:42 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 05:42 PM (IST)
जमशेदपुर पहुंची 13000 कोविशील्ड वैक्सीन, गर्भवती को मिलेगी प्राथमिकता
कोई भी गर्भवती कोरोना वैक्सीन ले सकती है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले में वैक्सीन की कमी बरकरार है। मंगलवार को रांची से कोविशील्ड वैक्सीन की 13 हजार डोज शहर पहुंची। उम्मीद है कि बुधवार की शाम तक और वैक्सीन शहर आएगी। इसके बाद गुरुवार से वैक्सीनेशन शुरू होगा। इधर, गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन देने के लिए मंगलवार को जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. बीएन उषा ने ऑनलाइन बैठक कर विशेष दिशा निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन देने को लेकर सरकार की ओर से दिशा-निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी गर्भवती वैक्सीन ले सकती है। इस अवसर पर डब्लयूएचओ के पदाधिकारी डॉ सुमन कांडुलना, प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, शहरी कार्यक्रम प्रबंधन, लोक स्वास्थ्य प्रबंधक सहित एएनएम उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी