इस आइएएस अधिकारी की मुहिम है खास, गांधी को पढ़ें-लिखें; होंगे सम्मानित

महात्मा गांधी की जयंती पर इसबार पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने खास पहल की है। गांधी से जुड़े 11 सर्वश्रेष्ठ आलेख लिखनेवालों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 11 Sep 2019 11:41 AM (IST) Updated:Wed, 11 Sep 2019 11:41 AM (IST)
इस आइएएस अधिकारी की मुहिम है खास, गांधी को पढ़ें-लिखें; होंगे सम्मानित
इस आइएएस अधिकारी की मुहिम है खास, गांधी को पढ़ें-लिखें; होंगे सम्मानित

जमशेदपुर, जेएनएन। झारखंड के इस आइएएस अधिकारी की मुहिम आपको मुरीद कर देगी। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर एक अनोखी मुहिम शुरू की है। मुहिम का सार यह है कि आप बापू को पढ़े-लिखे और बदले में सम्मान पाएं।

इस बार दो अक्टूबर को देश भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जाएगी। मुहिम के तहत हर व्यक्ति गांधी पर कोई एक पुस्तक पढ़े और उसे 150 से 250 शब्द में लिखकर उपायुक्त को भेज दें। हां, यह ध्यान जरूर रखें कि आलेख भेजने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। उपायुक्त खुद आलेखों का अध्ययन करेंगे और 11 श्रेष्ठ आलेख या निबंध लिखने वाले को खुद जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे। आप इसे डाक द्वारा या ईमेल : 'डीसी-जमशेदपुर एट एनआइसी डॉट इन' पर भी भेज सकते हैं।

गांधी को जरूर पढ़ें

उपायुक्त बताते हैं कि गांधी को पढ़ना हर भारतीय के लिए बेहद जरूरी है। गांधी का जीवन-दर्शन हमें जीने की राह बताता है। उपायुक्त खुद गांधी से जुड़ी किताबें नियमित पढ़ते हैं।

नये प्रयोगों के लिए है पहचान

रविशंकर शुक्ला नए प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं। ईमानदार और स्वच्छ छवि के शुक्ला ने नीति आयोग के पैमाने पर भी बेहतर कार्य किया। उनके द्वारा किए गए कार्य से प्रभावित होकर ही नीति आयोग चुरचू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक डॉक्यूमेंट्री बना रही है। उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में स्थित यह केंद्र केंद्र अब मॉडल स्वास्थ्य केंद्र के रूप में तब्दील हो चुका है।

chat bot
आपका साथी