जमशेदपुर में मनी वारांगचिति लिपि के जनक ओत् गुरु कोल लाको बोदरा की 102वीं जयंती

आदिवासी हो समाज के लिए वारांगचिति लिपि के आविष्कारक ओत् कोल गुरु लाको बोदरा की 102वीं जयंती जमशेदपुर में कई स्थानों पर मनाई गई। राजनीतिक दल के नेताओं तथा समाज के गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा पूजा पाठ कर उनकी जयंती मनाई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 03:58 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 03:58 PM (IST)
जमशेदपुर में मनी वारांगचिति लिपि के जनक ओत् गुरु कोल लाको बोदरा की 102वीं जयंती
सीतारामडेरा में गुरु कोल लाको बोदरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद झामुमो कार्यकर्ता।

जमशेदपुर, जासं। शहर में वारांगचिति लिपि के जनक ओत् गुरु कोल लाको बोदरा की 102वीं जयंती रविवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुई। सीतारामडेरा स्थित गुरु लाको बोदरा की प्रतिमा पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य महाबीर मुर्मू के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने कहा ओत् गुरू कोल लाको बोदरा हो समुदाय के लिए लिपि का आविष्कार किया। उन्होंने कहा कि जिस समाज का अपना लिपि होता उस समाज का देश में एक अलग ही पहचान होता है क्योंकि देश में कई जाति कई धर्म और कई भाषाएं बोलने वाले लोग हैं पर सबकी अपनी लिपि नहीं है। इसलिए अपनी लिपि का जोर-शोर से प्रचार प्रसार करें ताकि देश में अलग पहचान मिल सके। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, छात्र नेता अरुण मुर्मू, पप्पू उपाध्याय, सुनील गुप्ता, वर्मा प्रधान, राजू पाडेया, राजन कैवर्ता, करण कालिंदी, बंटी मोहंती, संतोष लकड़ा, राज मुखी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आदिवासी हो समाज ने अर्पित किया श्रद्धासुमन

आदिवासी हो समाज शंकोसाई के तत्वावधान में ओत् गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मानगो के शंकोसाई में स्थापित आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण कर लोगों के बीच उसके जीवनी की चर्चा की गई। साथ ही उसके विचारों को समाज के बीच फैलाने और उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रण लिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बबिता सुंडी, मनीष मिश्रा, प्रकाश सुंडी, शिवनाथ दास, दीपक सुंडी, कुशनु सुंडी, राजेश देवगम, सुनील बारी, विक्टर हेंब्रम, उपेंद्र बानरा, सुशील सवैयां, मेघनाद गोप, संदीप सुंडी, संतोष सुंडी एवं आदिवासी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बिरसा स्पोर्टिंग क्लब तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम

आदिवासी हो समाज पुराना सीतारामडेरा के बिरसा स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में ओत् गुरू कोल लाको बोदरा की 102वीं जंयती पारंपरिक तरीके से मनाई। इस अवसर पर पूजा पाठ का भी आयोजन किया गया। उनके द्वारा किए गए कार्यो को याद किया गया। मौके पर मुख्य रूप से संगीता सामड, दुर्गामुनी, महावीर पाड़ेया, शबनम बारी, निकिता सोय, जीताराम बारदा ,लता अंजलि पाड़ेया, राजकुमार हेंब्रम सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी