कदमा में 11 दोपहिया और एक कार में अराजक तत्वों ने लगा दी आग Jamshedpur News

वाहनों में पेट्रोल होने की वजह से आग इतनी तेजी से फैली कि महज 45 मिनट में बाइक-स्कूटी खाक हो गई।

By Edited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 09:00 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:48 AM (IST)
कदमा में 11 दोपहिया और एक कार में अराजक तत्वों ने लगा दी आग Jamshedpur News
कदमा में 11 दोपहिया और एक कार में अराजक तत्वों ने लगा दी आग Jamshedpur News

जमशेदपुर(जांस). कदमा थाना क्षेत्र केएफ-टू फ्लैट की पार्किंग में आराजकतत्वों द्वारा की गई आगजनी में एक कार समेत 11 दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए। वाहनों में पेट्रोल होने की वजह से आग इतनी तेजी से फैली कि महज 45 मिनट में बाइक-स्कूटी खाक हो गई। सूचना पर जबतक दमकल पहुंची, तब तक 90 फीसद वाहन जल चुके थे। इसी लपट में एक कार के पीछे का हिस्सा जल गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान 14 फ्लैट के लोग कमरे में ही कैद रहने को मजबूर हुए। घटना शुक्रवार मध्यरात एक बजे की है। कदमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा कि फ्लैट के आसपास की बस्ती के युवक कॉलोनी में आकर देर रात तक अड्डेबाजी और नशा करते हैं। कॉलोनी के लोगों ने कई बार युवकों को मना किया। शायद इसी बात को लेकर युवकों ने वाहनों में आग लगाई हैं। पार्किग में हुई घटना से सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। टाटा स्टील के कर्मचारी दहशत में हैं। दोपहिया की पार्किंग के लिए अलग से स्टैंड है।

 धुएं से दीवार का रंग हो गया काला : फ्लैट के लोगों ने बताया कि आग लगने से फ्लैट के कमरों में धुआं भर गया था। जब फ्लैट का दरवाजा खोला तो पार्किंग से गेट की ओर से आग भयंकर लपटें निकलती दिखीं। पहले तो कुछ समझ में नहीं आया। पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया जाता रहा। इस बीच दमकल पहुंची। लोग फ्लैट की छत पर चले गए।

हो सकती थी बड़ी घटना : पार्किंग स्थल में जहां आग लगी। वहां निचले तल पर दो फ्लैट के किचन महज 10 फीट पर हैं। यदि आग की लपट किचन में रखे सिलेंडर तक पहुंच जाती, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। लोगों की मानें तो आग की लपट इतनी थी तेज थी कि फ्लैट से बाहर निकलना मुश्किल था। 

पति को फोन कर दी आग की जानकारी : पार्किंग के ऊपर रहने वाले दीपक कुमार झा की पत्नी ने नाइट शिफ्ट डयूटी पर गए पति को फोन कर बताया कि नीचे कुछ जल रहा है, जिससे घर का फर्श तपने लगा है। इसके बाद कंपनी से गेटपास लेकर भागते हुए घर आए तो देखा कि नीचे पार्किंग में खड़ी सभी दोपहिया वाहन जल रही है। टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड और संबंधित थाना को सूचना दी। पता चला कि वाहन में आग लगाने वाले घटना के बाद 100 मीटर की दूर पर तानसा रोड की ओर भागे हैं।

 इनकी दोपहिया जली : घटना में अमिय पाणिग्रही, र¨वद्र सोना, एस शेखर, ज्ञानरंजन साहू, जयकिशोर महतो, अजय प्रताप ¨सह, शिवेश कुमार शर्मा, एस कुमार शर्मा, सुदीप्ता दत्ता और अमलेंदू मंडल की दोपहिया पूरी तरह जल गई।

 एक माह पहले भी हुआ था हंगामा : अड्डेबाजी और नशा करने वालों के विरोध में फ्लैट के लोगों ने एक माह पहले हंगामा किया था, जिसके बाद युवकों ने लोगों पर हमला कर दिया था। मामला थाने तक पहुंचा था। बाद में दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया था। हंगामा के कारण पुरानी कमेटी को बदल दिया गया था। नई कमेटी ने फ्लैट परिसर की चारदीवारी के हर गेट में ताला लगाकर उसकी चाभी फ्लैट के लोगों को दे दी। इससे अड्डेबाजी में कमी तो आई। मगर हाल के दिनों में युवकों ने तानसा रोड होकर फ्लैट में घुसना शुरू कर दिया था।चार दिन पहले इसको लेकर हंगामा हुआ था। लोगों ने विरोध किया था। इसके बाद ही युवकों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया।

मार्च 2016 में 45 मिनट में जल गए थे 24 वाहन : इससे पहले केएफ-टू फ्लैट की पार्किंग में एक मार्च 2016 को भी बदमाशों ने आग लगा दिया था, जिसमें 24 दोपहिया वाहन जल गए थे। घटना में 13 बाइक-स्कूटी और सात साइकिल खाक हो गई थी। वाहनों में आग लगाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

यूनियन नेताओं ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और सीसीटीवी लगाने की मांग : जानकारी पर टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश ¨सह, उपाध्यक्ष हरिशंकर ¨सह और सहायक सचिव व इंटक नेता नितेश राज कर्मचारियों से मिले। पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस से वाहन में आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की गई। फ्लैट की सुरक्षा व्यवस्था को एक गार्ड हैं। सीसीटीवी भी नहीं लगे हैं। सुरक्षा को लेकर कर्मचारी काफी आक्रोशित नजर आए। यूनियन के पदाधिकारियों ने जुस्को के सीनियर जीएम कैप्टन धनंजय कुमार मिश्रा से फ्लैट की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बातचीत की। सीसीटीवी लगाने की मांग रखी। नितेश राज ने कहा कि दोषियों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। अन्यथा यूनियन आंदोलन को बाध्य होगी।

दो सुरक्षा गार्ड की होगी तैनाती, चारदीवारी को किया जाएगा ऊंचा : यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट अर¨वद पांडेय ने सुरक्षा में दो सुरक्षा गार्ड की तैनाती करने की बात कहीं। चारदीवारी ऊंची करने का काम सोमवार से शुरू कराने की जानकारी दी।

पूर्व में घट चुकी है घटना : रात में वाहन में आग लगाने की घटना पूर्व में भी घटना चुकी हैं। कदमा, गोलमुरी, सोनारी, टेल्को और बिष्टुपुर समेत कई क्षेत्रों में बदमाश वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

chat bot
आपका साथी