मंडल स्तर पर योग करेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता

संस हजारीबाग भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष किसलय तिवारी के निर्देशानुसा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:52 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:52 PM (IST)
मंडल स्तर पर योग करेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता
मंडल स्तर पर योग करेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता

संस, हजारीबाग : भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष किसलय तिवारी के निर्देशानुसार प्रदेश के मंडल स्तर तक युवा कार्यकर्ताओं अपने आवास में ही योग करेंगे। यह जानकारी भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष सोनी ने रविवार को दी। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नें 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी। 21 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। साथ ही कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे झारखंड प्रदेश में मंडल स्तर तक युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने आवास पर ही योगा किया जाएगा। कोविड के इस दौर में अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा और बेहतर प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है। इस बार योग दिवस की थीम है- योग के साथ रहें, घर पर रहें। साफ है कि महामारी के इस दौर में लोगों को घर पर ही नियमित योग करने का संदेश इस थीम के जरिए दिया गया है।

============

कोयलांचल में भी घरों में होगा योगाभ्यास

संस, चरही (हजारीबाग) : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून सोमवार को पूरे विश्व में मनाई जाएगी। लेकिन कोविड़ गाइडलाइन को देखते हुए इस वर्ष भी कोयलांचल में भी लोग अपने अपने घरों में ही परिजनों के साथ योग अभ्यास करते हुए इस दिवस की महता को अपनाएंगे। योग हमारे देश की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। इससे दिमाग और शरीर मजबूत बनता है। योग से ही हमारे शरीर को प्राप्त होने वाली प्राणवायु लंबी हो। कोविड संक्रमण के कारण कोयलांचल में भी सार्वजनिक रूप से योग कार्यक्रम आयोजित नही हो रहे हैं। इसके बावजूद भी लोगों में योग करने का काफी उत्साह है। शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए कोविड महामारी से बचाव के लिए लोगों ने अब नियमित दिनचर्या में ढाल लिए हैं। अब तो लोगों की दिन की शुरुआत योग से ही शुरू होती है।

chat bot
आपका साथी