प्रवासियों में बांटा सत्तू व नींबू का शरबत

संसू चौपारण ब्लॉक मोड़ जीटी रोड पर नव भारत जागृति केंद्र ने हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 08:52 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:22 AM (IST)
प्रवासियों में बांटा सत्तू व नींबू का शरबत
प्रवासियों में बांटा सत्तू व नींबू का शरबत

संसू, चौपारण: ब्लॉक मोड़ जीटी रोड पर नव भारत जागृति केंद्र ने हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के सौजन्य से प्रवासी मजदूरों और बाहर से आ रहे यात्रियों की सुविधा के लिए सत्तू शरबत और नींबू पानी का निश्शुल्क स्टाल लगाया। स्टाल सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक अपनी सेवा देगा। बृहस्पतिवार को इसका उदघाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सहाय ने किया। उन्होंने कहा कि स्टाल से गरीबों को मदद मिलेगा। हमारे सांसद लोगों की सेवा के लिए तत्पर हैं। मौके पर भाजयुमो प्रखंड सचिव आशीष गुप्ता, एनबीजेके-बहेरा शाखा प्रबंधक वीरेंद्र सिन्हा के साथ मो. सनाउल्लाह अंसारी, नारायण प्रजापति, संतोष प्रजापति भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी