शरद पूर्णिमा उत्सव पर आरएसएस ने मनाया महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह

संवाद सहयोगी हजारीबाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शुक्रवार रात शरद पूर्णिमा उत्सव के रूप में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 08:22 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:22 PM (IST)
शरद पूर्णिमा उत्सव पर आरएसएस ने मनाया महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह
शरद पूर्णिमा उत्सव पर आरएसएस ने मनाया महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह

संवाद सहयोगी, हजारीबाग : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शुक्रवार रात शरद पूर्णिमा उत्सव के रूप में आरएसएस ने महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह मनाया। जिले भर में एक दर्जन से अधिक शाखा केंद्रों पर उत्सव का आयोजन किया गया। महर्षि वाल्मीकि की जयंती आश्विन मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है, जिसे शरद पूर्णिमा कहा जाता है। शहरी क्षेत्र के बाडम बाजार स्थित संघ कार्यालय के परिसर ,सरस्वती शिशु विद्यामंदिर कुम्हारटोली, हिन्दू हाई स्कूल तथा अरविद प्रभात शाखा, मटवारी के अलावा मासीपीढ़ी और कूद में भी उत्सव मनाया गया। सभी स्थानों पर स्वयंसेवकों ने खुली चांदनी में अनेक प्रकार के योग, व्यायाम, आसन, प्रणायाम खेल व कबड्डी खेले। कार्यालय परिसर की शाखा में जिला संघचालक ज्ञानचंद प्रसाद मेहता का संबोधन हुआ। संबोधित करते हुए उन्होंने मर्हिष वाल्मीकि के जीवन चरित्र का उल्लेख किया। फ्रांस के प्रकरण पर जिला संघचालक ने स्वयंसेवकों को स्पष्ट संदेश दिया। कहा कि फ्रांस हमारा गहरा मित्र है। कार्यालय परिसर में अलख निरंजन , बिपिन बिहारी सिन्हा, आदित्य राज, कैलाशपति सहाय , सारस्वत सहाय, किशोर सिन्हा, मनोज कुमार गुप्ता, शाद्वल कुमार, प्रहलाद सिंह, केशव कुमार, छट्टू महतो आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी