दो बाइक के टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल

संसू इचाक थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 33 पर सिरसी गांव के निकट हुए सड़क हादसे में बाइक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:21 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:21 PM (IST)
दो बाइक के टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल
दो बाइक के टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल

संसू, इचाक : थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 33 पर सिरसी गांव के निकट हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार शाम की है। हादसे में घायल दोनों युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसे देखते हुए एक युवक को रांची जबकि दूसरे को हजारीबाग एचएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार एक युवक जितेंद्र कुमार बोंगा गांव का रहने वाला है जबकि दूसरे की पहचान नही हो सकी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल भेजने में मदद किया। वही दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है। घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी