ट्रक लूट कांड के दो फरार अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, भेजा गया जेल

संवाद सूत्र बरकट्ठा गोरहर पुलिस ने दो फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ये आ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 05:43 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 05:43 PM (IST)
ट्रक लूट कांड के दो फरार अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, भेजा गया जेल
ट्रक लूट कांड के दो फरार अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, भेजा गया जेल

संवाद सूत्र बरकट्ठा: गोरहर पुलिस ने दो फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ये आरोपित एक साल से फरार थे। आरोपियों पर ट्रक पर लदे रिफाइन तेल लूटने का आरोप है। गोरहर थानाप्रभारी शंभुनंद ईश्वर ने बताया कि 31 मई 2019 को थाना क्षेत्र के जमुनिया घाटी स्थित हाथी पत्थर के पास एक ट्रक डब्ल्यूबी 33 बी 0162 के चालक और खलासी को नशीली दवा खिलाकर लूटकांड की घटना हुई थी। ट्रक में लदे महाकोष रिफाइन तेल को लूट लिया था। तब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोडरमा घाटी से लूटे गए ट्रक को बरामद कर घटना में शामिल छह अभियुक्तों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। बताया कि लूटकांड के शेष अभियुक्त फरार थे। इसी क्रम में वरीय पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर टीम का गठन कर उक्त कांड के दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इनमें धनेश्वर प्रसाद उर्फ सुनील उर्फ कल्लू पिता लेखराज मंडल ग्राम सलैया, बरकट्ठा और संजय चौधरी पिता छोटेलाल चौधरी ग्राम गंगपाचो शामिल है। एक आरोपित को भी अतिशीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छापेमारी दल में गोरहर थानाप्रभारी शंभुनंद ईश्वर, एएसआइ लक्ष्मण तिवारी , आरक्षी आलोक कुमार सिंह, तुलशी रजक, प्रधान महतो, रंजीत महतो व राजकुमार राम शामिल थे।

chat bot
आपका साथी