अल्ट्रासाउंड में ट्वीन बेबी, जन्मी एक, स्वजन परेशान

संवाद सहयोगी हजारीबाग हजारीबाग सक्षम हॉस्पिटल में चतरा के इटखोरी थाना अंतर्गत दारी दाग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 09:38 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 09:38 PM (IST)
अल्ट्रासाउंड में ट्वीन बेबी, जन्मी एक, स्वजन परेशान
अल्ट्रासाउंड में ट्वीन बेबी, जन्मी एक, स्वजन परेशान

संवाद सहयोगी, हजारीबाग : हजारीबाग सक्षम हॉस्पिटल में चतरा के इटखोरी थाना अंतर्गत दारी दाग निवासी टहल यादव की पत्नी चिता देवी ने सोमवार की रात सिजेरियन ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म से खुश होने के उलट स्वजन परेशान हो गए और चिकित्सक से दूसरे बच्चे के विषय में पूछने लगे। कहा, दो-दो अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में गर्भ में ट्वीन बेबी बताया गया था एक और कहां है कहीं अस्पताल से बच्चे को गायब तो नहीं कर दिया गया।

टहल यादव ने सोमवार की रात अपनी पत्नी चिता देवी को रात 12:00 बजे अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉ शिखा खंडेलवाल ने सिजेरियन ऑपरेशन किया और एक बच्ची के जन्म की सूचना दी। पहले तो स्वजन एक बच्ची गायब करने का आरोप लगाते रहे फिर अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पर उन्हें संदेह होने लगा। उन्होंने बताया कि एक अल्ट्रासाउंड सत्यम अल्ट्रासाउंड इटखोरी का है और दूसरा अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट साई अल्ट्रासाउंड चतरा का है। दोनों में ट्वीन बेबी बताया गया था। एक बच्चे के जन्म की जानकारी मिलने के बाद अल्ट्रासाउंड संचालक परिजनों को फोन कर रहे मामले को मैनेज करने को कहने लगे। जब बात नहीं बनी तो वे लोग खुद हॉस्पिटल पहुंच गए थे। वहां मीडियाकर्मियों को देख भाग निकले। अस्पताल का पक्ष

सक्षम हॉस्पिटल के संचालक सन्नी कुमार का कहना है कि महिला को होश में रखते हुए सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। किसी तरह का रिस्क नहीं लेते हुए इनके अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के आधार पर सिजेरियन किया गया। नॉर्मल डिलीवरी भी हो सकता था लेकिन ट्विन बेबी के रिपोर्ट के आधार पर सिजेरियन किया। जहां एक बच्ची के जन्म लेने के बाद परिजनों को ऑपरेशन थिएटर में बुलाकर दिखाया भी गया। सन्नी कुमार ने कहा कि अल्ट्रासाउंड का रिपोर्ट ही गलत है।

chat bot
आपका साथी