गोली-लाठी नहीं अब चलेगी गांव की सरकार : सुदेश महतो

संवाद सूत्र बड़कागांव आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के आजसू प्रत्याश्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 08:36 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 08:36 PM (IST)
गोली-लाठी नहीं अब चलेगी गांव की सरकार : सुदेश महतो
गोली-लाठी नहीं अब चलेगी गांव की सरकार : सुदेश महतो

संवाद सूत्र, बड़कागांव : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के आजसू प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी के पक्ष में चुनावी सभा की। बड़कागांव रेंज ऑफिस के पास आयोजित सभा में कांग्रेस, झामुमो के अलावा झारखंड भाजपा सरकार पर भी जमकर बरसे। महतो ने कहा कि झारखंड की भाजपा सरकार ने लोगों की आवाज दबाने और पुलिस की गोली-लाठी से शासन किया। झारखंड में राम मंदिर व 370 नहीं बल्कि जनता की धारा चाहिए। झारखंड में भाजपा, कांग्रेस, मोदी झामुमो, दिल्ली, रांची से नहीं इस बार गांव की सरकार बनेगी। जमीन का फैसला जमीन दाता करेगा। कहा कि 5 वर्षो तक हक की बात करने वालों पर सिर्फ पुलिस की लाठी- डंडा बरसाती रही। इस बार आजसू का सरकार झारखंड में बनना तय है। बड़कागांव में जरूरत पड़ी तो कंपनी द्वारा बनाए गए दीवार भी गिराए जाएंगे। सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल एवं संचालन कौलेश्वर गंझु ने किया। सभा को संबोधित करते हुए कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने कहा कि बड़कागांव के आंदोलन को विधानसभा तक किसी ने नहीं पहुंचाया। आजसू प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी ने कहा कि बड़कागांव में 10 वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। यहां जो भी विकास कार्य हुए हैं वह सुदेश महतो एवं चंद्र प्रकाश चौधरी की देन है।

chat bot
आपका साथी