भाजपा इस बार 65 पार : नंदकिशोर

भाजपा सरकार ने देश के सभी जनता के दिलों में अपनी जगह बनाई है। केंद्र में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 08:32 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 08:32 PM (IST)
भाजपा इस बार 65 पार : नंदकिशोर
भाजपा इस बार 65 पार : नंदकिशोर

संसू, बरकट्ठा : भाजपा सरकार ने देश के सभी जनता के दिलों में अपनी जगह बनाई है। केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में रघुवर दास की डबल इंजन सरकार ने विकास की गंगा बहाने की काम किया है। इस बार भाजपा 65 पार का नारा आसानी से हासिल कर लेगी। यह बातें झारखंड भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी सह बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर यादव ने बरकट्ठा भाजपा प्रत्याशी के आवासीय कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कही। उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव में विरोधियों ने हर हथकंडा अपनाया लेकिन नतीजा सबके सामने है। आज देश और विदेश में मोदी सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो का हर वर्ग के लोगों ने सराहना की है। झारखंड में भाजपा की रघुवर सरकार ने विकास की नई इतिहास रचने का काम किया है। युवाओं को रोजगार देने की बात हो या उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं का आंसू पोंछने का काम हो। मौके पर बरकट्ठा विधानसभा पुर्णकालिक कार्यकर्ता जय प्रकाश यादव, जिप प्रतिनिधि केदार साव, भाजपा मंडल कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, सुजित कुमार पांडेय, किसान मोर्चा महामंत्री राजकुमार चौधरी, जगदीश यादव, रंजन यादव, प्रकाश चौधरी, जीतू राज, सहदेव प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी