अनुबंधि पारा चिकित्साकर्मियों के हड़ताल से ठप हुई कोरोना जांच

संवाद सहयोगी हजारीबाग झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:29 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 09:29 PM (IST)
अनुबंधि पारा चिकित्साकर्मियों के हड़ताल से ठप हुई कोरोना जांच
अनुबंधि पारा चिकित्साकर्मियों के हड़ताल से ठप हुई कोरोना जांच

संवाद सहयोगी हजारीबाग : झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरना-प्रदर्शन गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। हड़ताल का असर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साध सीधे तौर पर कोरोना जांच पर पड़ा है। 300 की जगह अब सिर्फ 50 जांच हो रहे हैं। कई प्रखंडों में सैंपल लेने का काम पूरी तरह से बंद है। साथ ही ट्रूनैट मशीन व रैपिड एंटी जेन किट से होनेवाली जांच भी बंद रही। इस कारण मरीजों को खासकर गर्भवती महिलाएं, कैदी, डायलिसिस के मरीज व आकस्मिक मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। विष्णुगढ़ में पुलिस के जवानों का सैंपल नही लिया जा सका। वही दूसरे दिन धरना का नेतृत्व जिला सचिव सह राज्य उपसचिव नवीन कुमार रंजन ने किया। जबकि धरना सभा की संयुक्त अध्यक्षता शहनवाज आलम व संघ के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह ने किया। हड़ताल के साथ कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन करने को लेकर जिला सचिव

श्री रंजन ने बताया कि विगत चार अगस्त के सांकेतिक हड़ताल के बाद सरकार की ओर हमारी मांगों को पूरी करने के लिए कोई पहल नहीं की गई। इस कारण विवश होकर राज्य कमेटी ने पांच अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय किया है। वर्तमान में राज्य कमेटी के ही निर्देशानुसार विगत दो दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। गौरतलब है कि जिला से लेकर प्रखंड तक के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कर्मियों में आधे से अधिक अनुबंध पर कार्यरत कर्मी हैं। साथ ही जिला से लेकर प्रखंड तक में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन का जिम्मा भी इन्ही अनुबंध कर्मियों के जिम्मेवारी है। धरना प्रदर्शन सभा को जिला लेखा प्रबंधक भोला शंकर गुप्ता, सन्नी राम, शमशाद हुसैन ने भी संबोधित किया। जबकि मौके पर सभा में डीपीएम रवि शंकर , डीडीएम दिवाकर अंबष्ठ, डॉ मुकेश चन्द्र झा , दिवाकर देवाशीष मित्रा, शाहीद अली, तारिक जमील, संजीव सिन्हा, विनय कुमार, विष्णु कुमार,मनोज कुमार दास, फ्रिदा तिर्की, जीएनएम गीता, मंजू, अर्पणा, अशोक,कौशल,मुरली, प्रमोद,और झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव विमल किशोर सिन्हा व जिला संरक्षक के.डी .सिंह सहित बड़ी संख्या में अनुबंध स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी