भाजपा का युवा सम्मेलन आठ को

बड़कागांव (हजारीबाग) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक सिदवारी व चेपाकला पंचायत भवन मेंहुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:29 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:29 PM (IST)
भाजपा का युवा सम्मेलन आठ को
भाजपा का युवा सम्मेलन आठ को

बड़कागांव (हजारीबाग) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक सिदवारी व चेपाकला पंचायत भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता रोशन दास व संचालन भरत दास ने किया। मुख्य अतिथि युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूनम साहू व विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिव शंकर उर्फ शिबू मेहता व उदय मेहता ने कहा कि आगामी 8 नवंबर को बड़कागांव में होने वाले युवा सम्मेलन कार्यक्रम में सभी लोग आमंत्रित है। युवा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी आगमन होंगे। मौके पर वार्ड सदस्य रूपेश कुमार ,गजानंद कुमार, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामेश्वर प्रसाद चौरसिया, रामकृपाल कुमार ,पूनम देवी, रेखा देवी, रेनू देवी, अभय कुमार दास, सोनू कुमार वर्मा, नीतीश कुमार, मोहन कुमार, रोहित कुमार चौरसिया, राहुल कुमार, प्रवीण कुमार दास उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी