बकरी चोरी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

शनिवार की रात 12 बजे के करीब कांसबहाल पुलिस चौकी प्रभारी बिजय सिंह ने 3 लोगों को बकरी चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:24 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:24 AM (IST)
बकरी चोरी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार
बकरी चोरी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

संसू, राजगांगपुर : शनिवार की रात 12 बजे के करीब कांसबहाल पुलिस चौकी प्रभारी बिजय सिंह ने 3 लोगों को बकरी चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपितों में बिक्की सिंह, राम मांझी और अजय सरोज शामिल हैं। ये सभी कांसबहाल के बिलाईगढ़ इलाके के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, इस मामले में फरार तीन अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित गया जेल : लहुणीपाड़ा थाना अंतर्गत तुमकेला गांव निवासी 21 वर्षीय प्रदीप पात्र को किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया एवं सुंदरगढ़ पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। आरोपित ने पीड़िता को बहला फुसला कर एकांत में ले गया एवं उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौट कर उसने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद लहुणीपाड़ा थाने में इसकी शिकायत की गई। इसके आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया। आग से झुलसी महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम : रायबोगा थाना अंतर्गत झुरमुर के गोपुर गांव में आग से झुलसी महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस शव को जब्त करने के साथ ही अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है।

गोपुर गांव निवासी कार्तिक बड़ाइक की पत्नी 22 वर्षीय कविता बड़ाइक 22 जुलाई को भोजन बनाने के दौरान स्टोव फटने से झुलस गई थी। उसे इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को पति कार्तिक के द्वारा रायबोगा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस द्वारा शव को जब्त किया गया एवं इसकी जांच शुरू की गई है।

chat bot
आपका साथी