राज्यस्तरीय आंदोलन करेगा: फुटाज

हजारीबाग: फुटाज की बैठक शुक्रवार को रांची विश्वविद्यालय के गणित विभाग के सभागार में आयोजित की गई। ज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 06:34 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 06:34 PM (IST)
राज्यस्तरीय आंदोलन करेगा: फुटाज
राज्यस्तरीय आंदोलन करेगा: फुटाज

हजारीबाग: फुटाज की बैठक शुक्रवार को रांची विश्वविद्यालय के गणित विभाग के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें विनोबा भावे विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. बीपीन कुमार, सचिव डॉ. विकास कुमार, पूर्व सचिव डॉ. सुकल्याण मोइत्रा, डॉ. कौशलेंद्र कुमार, डॉ. सुबोध ¨सह शिवगीत, डॉ. गो¨वद झा, डॉ. विनोद रंजन समेत कई शिक्षक शामिल हुए तथा भावी रणनीति पर चर्चा की। वक्ताओं ने अपनी विचार प्रकट करते हुए यथा शीघ्र महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालयों में राज्यस्तरीय आंदोलन रूपरेखा के बारे में प्रकाश डाला। सरकार की भ्रष्ट नीति अराजकीय व्यवस्था तानाशाही दिये गये एजीपी के कटौती पर रोष प्रकट करते हुए आंदोलन को जमीनी स्तर पर तेज करने पर बल दिया। बैठक में विशेष कर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का रोश प्रकट करते हुए वक्ताओं ने एकजुटता की अपील की। उक्त जानकारी डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने दी।

chat bot
आपका साथी