भूमि पूजन के उपलक्ष्य में विहिप ने किया पौधारोपण

संसू इचाक अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजन के शुभ अवसर पर विश्व हिन्दू प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:25 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:25 PM (IST)
भूमि पूजन के उपलक्ष्य में विहिप ने किया पौधारोपण
भूमि पूजन के उपलक्ष्य में विहिप ने किया पौधारोपण

संसू, इचाक : अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजन के शुभ अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में के एन उच्च विद्यालय इचाक के प्रांगण में पीपल का पौधा लगाया गया। विहिप कार्यकर्ताओं ने कहा कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्श पीपल का पेड़ है जो शीतलता शांति और शुद्धता का प्रतीक है। लगाए गए पौधा का नामकरण रामवृक्ष रखा गया। कार्यक्रम में विहिप अध्यक्ष अभिषेक कुमार , पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, राजेश कुमार, प्रकाश राम, रामसेवक गुप्ता, रमेश गुप्ता, कृष्णमुरारी पांडेय, राजू एव अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी