अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ ने रखी समायोजन की मांग

संस हजारीबाग हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नेत्र विभाग में रविवार को झारखंड अनुबं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Mar 2020 08:55 PM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2020 08:55 PM (IST)
अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ ने रखी समायोजन की मांग
अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ ने रखी समायोजन की मांग

संस, हजारीबाग : हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नेत्र विभाग में रविवार को झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ की प्रमंडलीय बैठक सुभाष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मौके पर जिला संरक्षक विमल किशोर सिन्हा व के डी सिंह व राज्य अध्यक्ष विनय कुमार सिंह उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए सरकार से मांग किया कि राज्य सरकार एएनएम बहाली प्रक्रिया को रद्द करे, साथ ही वर्ष 2014 की तर्ज पर सीधा समायोजन की नीति को अपनाते हुए सभी अनुबंधित पारा कर्मियों का समायोजन किया जाए। मौके पर मुख्य रूप से जिला सचिव शमशाद हुसैन, मो. तारिक जमील, शाहिद अली, सुमित कुमार, संजीव सिन्हा, चतरा से सीमा कुमारी, लातेहार से पूनम कुमारी, रेणु कुमारी व दीपा कुमारी उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी