फांसी लगाकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या

संसू बरही (हजारीबाग) थाना अंतर्गत विजैया गांव में एक नवविवाहिता ने बुधवार की शाम फांसी लग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 07:55 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 07:55 PM (IST)
फांसी लगाकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या
फांसी लगाकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या

संसू, बरही (हजारीबाग): थाना अंतर्गत विजैया गांव में एक नवविवाहिता ने बुधवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय युवती ने फांसी लगाया उस वक्त घर के लोग धान रोपाई का कार्य करने खेत गए थे। मृतका विजैया ग्राम निवासी टेकलाल महतो की 20 वर्षीय पुत्री मनीता कुमारी है। उसने घर के छत में लगा पंखे के कड़ी में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर बरही थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाबत मृतका के चाचा लक्ष्मण कुमार ने बरही थाना में आवेदन देते हुए बताया कि मनीता का विवाह दो महीना पूर्व कोडरमा के गुमो में किया गया था। वहीं मृतका के चाचा लक्ष्मण कुमार ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही मनीता के ससुराल वालों का रवैया सही नहीं था। दहेज की कुछ राशि नहीं देने कारण उनकी भतीजी पर दबाव बनाया जा रहा था, उसके ससुराल वाले उसके साथ बुरा बर्ताव करने लगे थे। पैसे की मांग करते हुए उसे मायके (विजैया) भेज दिया गया था। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि मायके में भी मनीता कुमारी के पति मोबाइल के जरिए गाली गलौज करते हुए पैसे की मांग करने लगे। आशंका जताया है कि उनकी भतीजी का आत्महत्या करने का मुख्य कारण यही है। आवेदन देते हुए मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का मांग किया है।

chat bot
आपका साथी