विवाहिता ने ससुरालवालों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

विष्णुगढ़ प्रखंड के बारा गांव की विवाहिता पुष्पा देवी पति फलजीत कुमार ने दहेज की मांग पू

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 May 2020 07:08 PM (IST) Updated:Tue, 12 May 2020 07:08 PM (IST)
विवाहिता ने ससुरालवालों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
विवाहिता ने ससुरालवालों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

विष्णुगढ़: प्रखंड के बारा गांव की विवाहिता पुष्पा देवी, पति फलजीत कुमार ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुर समेत ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। विवाहिता की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। थाने में दर्ज शिकायत में विवाहिता ने कहा कि उसकी शादी डेढ़ साल पूर्व बारा के फलजीत कुमार पिता सुरेश महतो से हुई थी। शादी के समय मायके वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक विवाहिता के ससुरालवालों को दान दहेज दिया था। शादी के बाद विदा होकर ससुराल आई विवाहिता से और दहेज के तौर दो लाख नकद, एक बुलेट बाइक के अलावा सोने के चेन मायके से मांगकर लाने को कहा जाने लगा। दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जाहिर करने पर ससुराल में विवाहिता को आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित की जाने लगी। ससुराल वालों को विवाहिता के मायके से आकर परिजनों ने समझाने की कोशिश भी की। ससुराल वालों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। महिला ने सोमवार को मारपीट कर घर से निकला देने का आरोप ससुराल वालो पर लगाया है। महिला का पति रोजगार को लेकर घर से बाहर होने की बात बताई गई है। महिला ने ससुराल के ससुर सुरेश महतो, जानकी देवी, चंद्रिका प्रसाद, आरती देवी, पर मारपीट कर प्रताडित करने का लगाया है।

chat bot
आपका साथी