डीजे की धुन पर थिरकते रहे युवा, जमकर की मस्ती

हजारीबाग : नव वर्ष 2019 के स्वागत में जिले के विभिन्न पिकनिक स्थल, पार्क, झील, डैम सहित कई जगहों पर भीड़ रही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Jan 2019 06:20 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jan 2019 06:50 PM (IST)
डीजे की धुन पर थिरकते रहे युवा, जमकर की मस्ती
डीजे की धुन पर थिरकते रहे युवा, जमकर की मस्ती

हजारीबाग : नव वर्ष 2019 के स्वागत में जिले के विभिन्न पिकनिक स्थल, पार्क, झील, डैम सहित कई पर्यटन स्थलों पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हुई। जहां वे अपने परिवारों के साथ मौज - मस्ती करते दिखाई दिए। पूरा दिन हजार बागों के मनोरम वादियों में डीजे की धुन पर लोग थिरकते दिखे। गांव देहात से लेकर शहर के सड़कों पर डीजे पर झुमते लोगों को देर रात तक देखा गया। पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा को लेकर शासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने मंगलवार को स्वयं एसपी मयूर पटेल अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ घुमते दिखाई दिए। झील, शहीद पार्क, स्वर्णजयंती कैफटेरिया, कनहरी पहाड़, जंगल के अलावा चुरचू नदी, सिलवार पहाड़, सहित कई स्थलों पर शहरी क्षेत्र लोगों का हुजूम देखा गया। वहीं जिले के बरकट्ठा के सूर्यकुंड, इचाक की बुढि़या माता मंदिर, बनासो मंदिर, नर¨सह मंदिर कटकमदाग, कडाबेर माता बड़कागांव सहित कई धार्मिक स्थलों पर लोग पूजा पाठ कर नए वर्ष की स्वागत में जुटे रहे। इसके अलावा शहर के काली मंदिर, श्मशान काली, बुढ़वा महादेव मंदिर, साई मंदिर, पंच मंदिर, बड़ा अखाड़ा में भी पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कहीं से भी कोई दुखद घटना की जानकारी नहीं मिली। पूरे दिन शहर में शांति और सड़के खाली रही। विभिन्न स्थलों पर पुलिस के अलावा पीसीआर, टाइगर मोबाइल भी पूरे दिन गश्त लगाते दिखाई दिए।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष जांच

एसपी के निदेश पर संध्या में मंगलवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के अलावा ट्रीपल सवारी को लेकर था। इस दौरान कई लोगों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। कई लोगों के चालान काटे गए। वहीं ट्रीपल सवारी घूम रहे मोटरसाइकिल सवारों पर भी पुलिस ने नकेल कसी।

chat bot
आपका साथी