मुहर्रम के मेले में कोनहरा में जुटे अकीदतमंद

बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व अकीदतों एहतेराम के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 06:42 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 06:42 PM (IST)
मुहर्रम के मेले में कोनहरा में जुटे अकीदतमंद
मुहर्रम के मेले में कोनहरा में जुटे अकीदतमंद

बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व अकीदतों एहतेराम के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। बरकट्ठा के कोनहरा हाई स्कूल रैनटांड मैदान में शुक्रवार की सुबह मुहर्रम की दशमी को मेला में बरकट्ठा डीह, कोनहरा मजार शरिक, बरकट्ठा, कोनहराखुर्द, कोषमा एवं बरवां गांव के लोग निशान ताजिया व गाजे बाजे के साथ शामिल हुए। रैनटांड मैदान में विभिन्न अखाड़ों के साथ पहुंचे ताज क्लब, गुलशन क्लब, स्टार क्लब के खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक खेल अस्त्र शस्त्र का परिचालन कर अपने कला कौशल का प्रर्दशन किया। मौके पर झारखंड आवास बोर्ड के चेयरमैन विधायक जानकी प्रसाद यादव, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष केवल प्रसाद, मुखिया रघुनाथ ¨सह, गोपाल प्रसाद, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दर्शन सोनी, झाविमो केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य सह जिप सदस्य प्रतिनिधि केदार साव, आलोक ¨सह, रामेश्वर महतो मुख्य रूप से मौजूद थे। मुहर्रम पर्व पर पूर्व जीप सदस्य दयमंती देवी, अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद ने मोमीन समुदाय के लोगों को शुभकामना देते हुए पर्व शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए बधाई दिया। कोनहरा खुर्द स्थित कर्बला में दशमी को बडी संख्या में दोनों समुदाय के लोगों ने पहुंचकर फातेहा कराया। जुलूस और मेले में जामा मस्जिद बरकट्ठा सदर मो जाहिद खां, गफ्फार खां, हाजी मतीन खां वारशी, मो नसीम खां, मो जसीम, यासीन खान, अब्दुल शकुर अंसारी, मो खलील अंसारी, सुल्तान अंसारी, मिनहाज अहमद, अयुब खां, हाजी मो असदुल्लाह खां, हाजी फहीम खां, इकबाल अंसारी, अनवर अली, सन्नी खां, मो मेराज खां,मो आबिद खां, सहबाज खां, जया अहमद खान, समीर अहमद खान, मुन्ना खान, इमरान खान, नाजा खां, महताब खान, मोईन अंसारी, रोजन अली, कासीम ¨मया, मुख्तार अंसारी, इसराइल अंसारी, शमशुल अंसारी,इदरीस अंसारी, अमीन अंसारी समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे। बरकट्ठा के अलावें प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बंडा¨सघा, शिलाडीह, गोरहर, कोनहराकला, घंघरी, सक्रेज, मेरमगडा, जमुआ, तुईयो, बेडोकला में भी मुहर्रम दशमी की जुलूस और मेला का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी